Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जल्द बेटियों को बड़ा तोहफा देगी शिवराज सरकार! नई योजना पर हो रहा विचार, हर माह खाते में आएंगे 1000, मिलेगा लाभ

आगामी चुनाव से पहले मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार युवाओं के साथ महिला वोटरों को भी साधने में जुटी हुई है। यही कारण है कि महिलाओं को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सौगात देने के बाद अब प्रदेश की शिवराज सरकार लाड़ली लक्ष्मी बेटी योजना शुरू करने की तैयारी में है। इसके तहत 21साल से शादी तक प्रतिमाह बेटियों को 1000 रुपए मिलेंगे।फिलहाल इस योजना पर विचार किया जा रहा है और जल्द ही कोई फैसला लिया जाएगा, इस बात के संकेत खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिए है।

 

बेटियों को 21 साल के बाद विवाह तक हर महीने 1000

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लाड़ली लक्ष्मी बेटियों को 21 वर्ष के बाद उनके विवाह तक 1000 रूपए प्रति माह देने की योजना पर विचार किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य है कि लाड़ली लक्ष्मी बेटी को किसी भी प्रकार की आर्थिक परेशानी न हो। लाड़ली लक्ष्मी योजना जन्म लेने से 21 वर्ष तक के लिए है। लाड़ली बहना योजना 23 वर्ष से 60 वर्ष तक की विवाहित महिलाओं के लिए प्रारंभ की गई है। उद्देश्य यह है कि 21 वर्ष के बाद लाड़ली लक्ष्मी बेटी को उसके विवाह होने तक 1000 रुपए प्रतिमाह दिए जाएँ, जिससे उसे आर्थिक दिक्कतों का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि शीघ्र ही इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

Share This News :