Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
पंडित प्रदीप मिश्रा से मिलेंगे गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज

चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Pandit Dhirendra Krishna Shashtri ) का बोलबाला है.दोनों ही कथा वाचकों के मंचों पर कांग्रेस (Congress) और बीजेपी (BJP) के नेता दंडवत करते नजर आ रहे हैं. शुक्रवार को प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) ने सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा से मुलाकात कर आशीर्वाद लेने आ रहे हैं. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और पंडित प्रदीप मिश्रा की यह मुलाकात चितावलिया हेमा स्थित कुबेश्वर धाम पर होगी. इस मुलाकात के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं. बता दें कि प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा का आशीर्वाद लेने के लिए पहली बार कुबेश्वर धाम आ रहे हैं.गृहमंत्री के जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार वो सुबह 10:30 बजे राजधानी भोपाल से कार द्वारा प्रस्थान कर सुबह 11.30 बजे सीहोर के नजदीकी ग्राम चितावलिया हेमा स्थित कुबेश्वर धाम पहुंचेंगे.गृहमंत्री मिश्रा इस दौरान कुबेश्वर धाम में करीब डेढ़ घंटे रुकेंगे.गृहमंत्री मिश्रा इस दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा से भी मुलाकात करेंगे.गृहमंत्री दोपहर 1.00 बजे कार द्वारा ही कुबेश्वर धाम से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे. 

सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा का जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम चितावलिया हेमा में कुबेश्वर धाम नाम का आश्रम है.इस आश्रम में प्रतिदिन दस हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं.बीते महीने ही प्रदीप मिश्रा ने शिवमहापुराण कथा और रुद्राक्ष वितरण समारोह का आयोजन किया था.इस आयोजन में प्रदेश के कई जनप्रतिनिधि आने वाले थे.

Share This News :