Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कुबेरेश्वर धाम पहुंचे गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा:भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा का आशीर्वाद लिया, तारीफ में यह बोले
ग्वालियर : प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा शुक्रवार को प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से मुलाकात करने कुबेरेश्वरधाम पहुंचे। उनके साथ स्थानीय विधायक सुदेश राय भी मौजूद थे।इस मौके पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आगामी श्रावण मास में हमारे यहां जनकल्याण और क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए पार्थिव शिवलिंग निर्माण का आयोजन किया जाएगा। आगामी आयोजनों को लेकर चर्चा की गई। भेंट के दौरान पंडित मिश्रा ने गृहमंत्री और विधायक सुदेश राय को प्रसादी भेंट की। कदोनों ने कहा कि सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए आपका सबसे बड़ा योगदान है। आपकी शिवपुराण आदि के कारण जन-जन में धर्म के प्रति जागरूकता आ रही है।