Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
Mp में आईएएस अफसरों के तबादले , कोशलेंद्र भोपाल, कन्याल शाजापुर कलेक्टर बने

राज्‍य सरकार ने सोमवार को भारतीय प्रशास‍निक सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए। इंदौर कलेक्‍टर प्रतिभा पाल को रीवा की कलेक्‍टर बनाया गया है। मंडला कलेक्‍टर हर्षिका सिंह को इंदौर नगर निगम की आयुक्‍त बनाया गया है। हर्षिका सिंह को मध्‍य प्रदेश मेट्रो रेल कंपनी की अपर प्रबंध संचालक बनाकर अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है।

भोपाल कलेक्‍टर अविनाश लवानिया को मध्‍य प्रदेश जल निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। रोजगार गारंटी परिषद की मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी सूफि‍या फारूकी वली को हस्‍तशिल्‍प और हाथकरघा विकास निगम की प्रबंध संचालक बनाया गया है।

अपर सचिव कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भोपाल का नया कलेक्‍टर बनाया गया है। रीवा कलेक्‍टर मनोज पुष्‍प को महिला और बाल विकास विभाग का उप सचिव बनाया गया है। शाजापुर कलेक्‍टर दिनेश जैन को नीमच का कलेक्‍टर बनाया गया है।

naidunia

naidunia

naidunia

Share This News :