नरोत्तम मिश्रा और कमलनाथ की छिड़ी हुई जंग में कूदे गोविंद सिंह , गृहमंत्री को कह डाला यह सब
ग्वालियर (विनय शर्मा) : गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पुर्व मुख्यमंत्री व सीसी चीफ कमलनाथ को एक्सीडेंटल नेता बताया. उन्होंने कहा कि कमलनाथ इमरजेंसी के एक्सीडेंट निकले हुए नेता हैं. लोकतंत्र में जहां विधायक जनता चुनकर भेजती है. विधायकों यह कहना कि उनकी कोई कीमत नहीं यह जनता का अपमान है. कमलनाथ के सामने राहुल गांधी की कोई कीमत नहीं है. यह कमलनाथ का अहंकार है जो विधायकों के लिए ऐसी बातें बोलते है।
नेताप्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने दिया करारा जवाब
वही कमलनाथ को एक्सीडेंटल नेता बताने पर नेताप्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह बिफर गए. उन्होंने कहा कि कमलनाथ एक्सीडेंटल नेता हो ही नहीं सकते हैं. जो 40 साल से सांसद और विधायक और एक्सीडेंटल कैसे हो सकते हैं. एक्सीडेंटल नेता कोई एक बार बन सकता है, लगातार 40 साल से नहीं. कमलनाथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के नेता हैं. नरोत्तम मिश्रा में दृष्टिदोष है उन्हें सही चीजें नहीं दिख रही हैं..
गृहमंत्री मिश्रा ने कमलनाथ को ऑक्सीडेंटल नेता बताया व गोविंद सिंह ने उन्हें अंतराष्ट्रीय नेता कहा।