Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने क्यों की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की तारीफ ? कहा नितीश इनसे सीखें ...

ग्वालियर (विकासपथ न्यूज़) : एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नीतीश कुमार को एमपी आकर सरकार कैसे चलाया जाता है यह सीखने की सलाह दी है. एमपी की शिवराज सिंह चौहान सरकार में वरिष्ठ मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- मध्य प्रदेश में रामनवमी की जुलूस पर फूल बरसाए जाते हैं पत्थर नहीं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मध्यप्रदेश आएं और सीखें कि समरसता क्या होती है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सीखें कि एमपी में दंगाइयों को प्रश्रय नहीं दिया जाता है इसलिए हमारे यहां आपके जैसे हालात नहीं हैं. इसके साथ ही नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि नीतीश कुमार को इफ्तार की नौटंकी बंद करनी चाहिए. नीतीश कुमार बिहार में दंगाइयों को प्रश्रय देने का काम कर रहे हैं. वह बिहार को झुलसाने की कोशिश कर रहे हैं.नीतीश कुमार गले लगाकर पीठ में छुरा भौंकते हैं.नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट किया- बिहार को दंगों की आग में झोंकने वाले नीतीश कुमार जी को इफ्तार की नौटंकी बंद करनी चाहिए. नीतीश कुमार अगर आपको समरसता देखनी है तो मध्यप्रदेश आइए जहां राम नवमी की यात्रा का फूल बरसा कर स्वागत किया जाता है.

पुलिस की गिरफ्त में 173 उपद्रवी

दरअसल बिहार के नालंदा और सासाराम में रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए जिसके बाद यहां हिंसा भड़क गई. नालंदा में एक युवक की मौत हो गई. वहीं सासाराम में बम बनाने के दौरान ब्लास्ट हो गया जिसमें 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं. हिंसा और एक युवक की मौत के बाद सासाराम और नालंदा में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है पैरामिलिट्री फोर्सेज की 26 कंपनियां तैनात की गई है. इसमें CRPF, SSB और ITBP के जवान शामिल हैं. इसके साथ ही घुड़सवार और फौजी दस्ता भी यहां गश्त कर रही है. मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है. दोनों जिलों में 173 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि 15 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. एक अनुमान के मुताबिक दोनों जिलों में 30 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है.

Share This News :