Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कमलनाथ ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बहाने शिवराज-सिंधिया को घेरा

ग्वालियर : मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को उनकी बात का जवाब दे दिया है. मिश्रा ने कमलनाथ को एक्सीडेंटल नेता बताया था. इस पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा जो मैं हूं वो रहूंगा, लेकिन इतना जरूर है कि ना मैं राजा हूं, ना महाराजा हूं, ना मामा हूं, ना किसान का बेटा हूं, ना ही कोई कलाकार हूं, मैं एक साधारण व्यक्ति हूं.

मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को एक्सीडेंटल नेता बताने के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान पर सियासी बवाल मच गया है. इंदौर में कमलनाथ ने नरोत्तम मिश्रा पर पलटवार करते हुए इशारों-इशारों में सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा. उन्होंने कहा नरोत्तम जो कुछ भी कहें, जो मैं हूं वो रहूंगा, लेकिन इतना जरूर है कि ना मैं राजा हूं, ना महाराजा हूं, ना मामा हूं, ना किसान का बेटा हूं, ना ही कोई कलाकार हूं, मैं एक साधारण व्यक्ति हूं. ये बात कहकर उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान के अपने आपको मामा बताने और किसान का बेटा कहने पर कटाक्ष किया.

Share This News :