Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मध्यप्रदेश में इस महीने होंगे विधानसभा चुनाव ? पड़े पूरी खबर

देश के 9 राज्यों में साल 2023 में विधानसभा के चुनाव होने है। हालांकि चुनाव होने में अभी काफी वक्त हैं लेकिन राजनैतिक दलों ने चुनाव को लेकर अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। मध्यप्रदेश में भी चुनावी माहौल बनने लगा है। सीएम शिवराज और पूर्व सीएम कमलनाथ ने एड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है।

 

आपकों बता दें कि चुनाव आयोग कर्नाटक विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर चुका है। वही मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान, छत्‍तीसगढ़, तेलंगाना में भी चुनाव होना है। और इन राज्यों में का कार्यकाल साल 2024 जनवरी में खत्म होगा, ऐसे में इन राज्यों में विधानसभा के चुनाव इसी साल के अंत में संपन्न हो सकते है। प्रदेश की मौजूदा शिवराज सरकार का कार्यकाल नवंबर 2023 में खत्म होने जा रहा है। ऐसे में हम मान सकते है कि मध्यप्रदेश में दिसंबर माह में विधानसभा के चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है।

 

साल 2023 में इन राज्यों में होंगे चुनाव (Assembly Election In 2023) 

 

साल 2023 में 9 राज्यों में चुनाव (Assembly Election In 2023) होने जा रहे हैं। जिनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलंगाना, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम शामिल है। इन्हीं चुनाव के परिणामों से 2024 के लोकसभा के चुनाव को लेकर जनता का मूड पता चलेगा। देश के 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों (Assembly Election In 2023) पर सबसे ज्यादा फोकस बीजेपी का है।

मध्यप्रदेश में कब होंगे चुनाव?

मध्य प्रदेश में इस वक्त शिवराज सिंह चौहान बीजेपी से मुख्यमंत्री है। मध्यप्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें है जिनका कार्यकाल नवंबर 2023 में खत्म होने जा रहा है। संभावना है कि अगले साल नवंबर से पहले चुनाव (Assembly Election In 2023) कराए जा सकते है। 2023 के चुनाव से पहले राजनैतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।

पिछले चुनावों की बात करते तो साल 2018 में दिसंबर माह में हुए विधानसभा चुनाव में सीएम शिवराज सत्ता तक पहुंचने में चूंक गए थे। जिसके चलते 17 दिसंबर 2018 को मध्य प्रदेश में कांग्रेस के कमलनाथ ने सरकार बन गई थी। लेकिन कमलनाथ की सरकार 15 महीने तक ही चली और सरकार गिर गई। इसके बाद एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान चौथी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। बीजेपी 2023 का चुनाव (Assembly Election In 2023) फिर से खोना नहीं चाहती है। तो वही कांग्रेस भी सत्ता पाने के लिए अपनी सियासी जमीन को और मजबूत करने में जुटी है।

Share This News :