Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जिसका काम उत्तम है उसका नाम नरोत्तम है, शाह के भी खास: जन्मदिन विशेष

ग्वालियर (विनय शर्मा) : मध्यप्रदेश सरकार में गृह, जेल, विधि व संसदीय कार्य मंत्री व भाजपा के कद्दावर नेता डॉ नरोत्तम मिश्रा का आज 15 अप्रैल को जन्मदिन है। गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा मध्यप्रदेश राजनीति में बड़ा नाम है वहीं हिंदुत्ववादी सोच, तीखे तेवर व कड़े फैसले लेने वाले बेबाक़ कार्यशैली के कारण जनता उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह देखती है। जब बात धर्म पर आए तो गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा कभी पीछे नही रहते, हिन्दू देवी देवताओं पर निशाना साधने वालों पर मंत्री मिश्रा की कड़ी नजर रहती है उनके खिलाफ तुरंत कार्यवाही भी की जाती है।गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा अपने हाज़िर जवाबी के लिए भी जाने जाते हैं विपक्ष पर जमकर हमला बोलने वाले, व राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर अपने बयानों के कारण मंत्री मिश्रा हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। प्रदेश की जनता के लिए वे सच्चे जनसेवक की तरह हर मुश्किल घड़ी में उनके साथ होते है और यही कारण है की जनता के दिलों पर नरोत्तम मिश्रा राज करते है। मध्यप्रदेश में नरोत्तम मिश्रा की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जहाँ भी गृहमंत्री जाते है वहाँ की भीड़ उनके स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ती "जिसका काम उत्तम है उसका नाम नरोत्तम है" जैसे नारे जनता का उनके प्रति स्नेह बयां करता है। गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का करीबी भी बताया जाता है।

Share This News :