Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
दादा एक बार फिर बने फरिश्ता

भोपाल- ऐसे ही कोई नरोत्तम मिश्रा नही बन जाता है। ये लाइन मध्यप्रदेश में कई बार सुनी जाती है। क्योंकि मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा कुछ ऐसा करते रहते हैं जो किसी के सपनों को हकीकत में बदल देता है या फिर किसी के पंखों को आसमान छूने की नई उड़ान दे देते हैं। यूं तो डॉ नरोत्तम मिश्रा की दरियादिली हमेशा चर्चा में बनी रहती है। इस बार डॉ मिश्रा एक अंतर राष्ट्रीय स्तर की जूडो एवं क्रास की महिला खिलाडी सुश्री शिवानी यादव की अपने खेल के प्रति खत्म हो रही उम्मीदों को पुनर्जीवित करने का काम किया है।

दरअसल दतिया की रहने वाली शिवानी यादव जूडो की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी है और उसका सपना है कि वह अपने देश के लिए खेले। परन्तु उसका ये सपना उस समय टूटता नजर आया जब एक दिन अभ्यास के दौरान उसे घुटने में चोट लग गयी। डॉक्टरों को दिखाने पर पता चला कि अगर आगे खेल जारी रखना है तो घुटने की सर्जरी करानी पड़ेगी ।इतना सुनते ही शिवानी के सपने टूट कर बिखरने लगे थे। क्योंकि इस सर्जरी के लिए शिवानी के परिवार पर पैसे नही थे। और अपने सपनो को मन ही दफन करने के साथ शिवानी ने ये सोच लिया था कि अब उसके सपने कभी पूरे नही होंगे। क्योंकि धन के अभाव में सर्जरी नही हो सकेगी और बिना सर्जरी आगे खेल पाना असंभव है। तभी शिवानी को किसी ने बताया कि अपने गृह मंत्री जी से मिलकर इस बारे बताओ वे तुम्हारी मदद अवश्य करेंगे। बस फिर क्या था डॉ नरोत्तम मिश्रा से मिलकर फिर से अपने सपनो को जिंदा करने की इच्छा जाग्रत हुई ।और एक दिन जब शिवानी डॉ नरोत्तम मिश्रा पास पहुंची और उन्हें अपनी समस्या बताई तो मंत्री जी का जबाब सुनकर वो खुशी से फूली नही समाई।उसे ऐसा लगा मानो कोई फरिश्ता उससे बात कर रहा हो और जो वो चाहती थी वो बहुत आसान होता दिख रहा था। दादा ने शिवानी से कहा तुम हमारी बेटी हो हमारे दतिया का गौरव बनो इसके लिए तुम खूब मन लगाकर खेलना। और मेरे होते हुए तुम अपने इलाज की चिंता क्यों करती हो। आज से तुम अपने इलाज की चिंता छोड़ दो। अब ये मेरी जिम्मेदारी है। अतिशीघ्र तुम्हारे घुटने की सर्जरी होगी और जो भी खर्चा आएगा। सब हम देख लेंगे। 

दादा ने एक हफ्ते के अंदर शिवानी के घुटने की सर्जरी करा दी। और अब कुछ ही दिनों में शिवानी मैदान पर अपनी प्रैक्टिस करने जाएगी। दादा की इस दरियादिली से खुश शिवानी का कहना है कि दादा ने में मरे हुए सपनो को जिंदा कर दिया। मां पीताम्बरा की कृपा दादा के ऊपर हमेशा बनी रहे।

Share This News :