Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
सांसद की गिरफ्तारी पर बिफरी टीएमसी, ममता ने खोला मोदी के खिलाफ मोर्चा

रोज वैली चिटफंड घोटाले में तृणमूल कांग्रेस सांसद à¤¸à¥à¤¦à¥€à¤ª बंधोपाध्याय की गिरफ्तारी को लेकर टीएमसी आंदोलन के मूड में है। नोटबंदी पर पहले से ही मोदी सरकार पर हमलावर टीएमसी ने इसे लेकर आज से धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है। सीबीआई ने मंगलवार को सुदीप को गिरफ्तार किया था। आज सीबीआई उन्हें भुवनेश्वर कोर्ट में पेश करेगी। बता दें कि उन्हें 17,000 करोड़ रुपये के चिटफंड घोटाले के मामले में सीबीआई ने मंगलवार को सुदीप बंदोपाध्याय को कोलकाता से गिरफ्तार किया था।

आज से पार्टी बीजेपी और सरकार के खिलाफ जगह-जगह धरना प्रदर्शन करेगी। दिल्ली में टीएमसी सांसद प्रदर्शन करेंगे तो कोलकाता में ममता बनर्जी मार्च निकालेंगी। ममता ने कल ही कहा था कि सरकार के खिलाफ युद्ध करेंगे और जीत भी हमारी ही होगी। à¤µà¤¹à¥€à¤‚ बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल कोलकाता में राज्यपाल से मुलाकात करेगा।

सुदीप तृणमूल कांग्रेस के दूसरे सांसद हैं, जिन्हें एक हफ्ते के भीतर इस घोटाले में गिरफ्तार किया गया है। बंदोपाध्याय को कल चार घंटे से अधिक समय तक पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार किया गया। इससे पहले अभिनेता से नेता बने तापस पाल को गिरफ्तार किया गया था।

सुदीप की गिरफ्तारी के बाद पश्चिम बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ता हिंसा पर उतर आए थे। कोलकाता में बीजेपी ऑफिस पर कार्यकर्ताओं ने हमला भी बोला जिसमें कुछ लोग घायल भी हुए। वहीं, उत्तरपाड़ा में बीजेपी नेता कृष्णा भट्टाचार्य के घर पर भी हमला बोला गया। इसके अलावा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की कार पर भी हमला किया गया।

Share This News :