Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
पंजाब के सीएम बादल पर उन्हीं के 'गढ़' में फेंका गया जूता

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर उन्हीं के चुनाव क्षेत्र लंबी में एक शख्स ने जूता फेंक दिया। प्रकाश सिंह बादल अपने विधानसभा क्षेत्र लंबी के रत्ताखेड़ा गांव में चुनाव प्रचार कर रहे थे इस दौरान गुरबचन सिंह नाम के एक व्यक्ति ने उनपर जूता फेंक दिया। हालांकि जूता बादल को नहीं लगा और साइड में जा गिरा।

इसके बाद गुरबचन सिंह को वहां मौजूद पुलिस टीम ने हिरासत में ले लिया। चश्मदीदों के मुताबिक गुरबचन सिंह इस बात से नाराज था कि पिछले 1 साल के अंदर पंजाब में धार्मिक ग्रंथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की जो घटनाएं हुई हैं उनपर पंजाब सरकार ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

बता दें कि हाल ही में पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के काफिले पर पत्थरबाजी की गई थी। जब वह फाजिल्का जिले के जलालाबाद में एक जनसभा को संबोधित कर लौट रहे थे तभी ये घटना हुई।

Share This News :