Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
सरकार ने बढ़ाया पेट्रोल-डीजल का दाम

सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है, जिससे पेट्रोल और डीजल की कीमतें सीधे 2 रुपए बढ़ जाएंगी। यह बढ़ोतरी आज रात 12 बजे से लागू होगी। वर्तमान में दिल्ली में पेट्रोल 94 रुपए और डीजल 87 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

सरकार ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 2-2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी। यह फैसला वैश्विक तेल कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव और ट्रंप प्रशासन की ओर से जवाबी टैरिफ के एलान के बीच लिया गया है। पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें 8 अप्रैल से लागू होंगीं। सरकार की ओर से एक आधिकारिक आदेश जारी कर इसकी जानकारी दी गई।

Share This News :