राजीव कृष्ण को योगी सरकार ने बनाया यूपी पुलिस का नया डीजीपी, 1991 बैंच के IPS अधिकारी के बारे में जानिए
उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश पुलिस को नया पुलिस महानिदेशक यानि डीजीपी मिल गया है। योगी सरकार ने 1991 बैंच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को यूपी पुलिस का नया डीजीपी नियुक्त किया है। साथ ही यह भी स्पष्ट हो गया है कि फिलहाल उत्तर प्रदेश में कार्यवाहक डीजीपी का दौर जारी रहेगा। अब तक में आईपीएस राजीव कृष्ण डीजी विजिलेंस और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
सीनियर आईपीएस राजीव कृष्ण उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहने वाले हैं। आईपीएस राजीव कृष्ण का नाम भावी डीजीपी के तौर पर सबसे आगे चल रहा था। इन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ के विश्वसीनय अधिकारियों में से एक माना जाता है। आईपीएस राजीव कृष्ण को अपराध पर रोकथाम लगाने और हाईटेक पुलिसिंग के लिए जाना जाता है। इन्हें ऑपरेशन पहचान एप के जरिए अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया। साथ ही ई-मालखानों से लेकर मुकदमों के ऑनलाइन रिकॉर्ड की सोच का श्रेय इन्हीं को दिया जाता है।