अहमदाबाद विमान हादसे में चमत्कार! मलबे में सुरक्षित मिली भगवद गीता एक भी पेज नहीं जला VIDEO
अहमदाबाद. अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में अब तक 265 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं. घटनास्थल से मलबा हटाने का काम रात भर जारी रहा. रेस्क्यू टीम को घटनास्थल से एक भगवद गीता मिली है. हैरानी की बात यह है कि भयानक हादसे में जहां सब कुछ जलकर खाक हो गया, विमान के लोहे तक गल गए, वहीं राख के ढेर में भगवद गीता पूरी तरह से सुरक्षित मिलने का दावा किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि भागवद गीता की एक प्रति पूरी तरह से सुरक्षित है. एक भी पेज जला नहीं. एक भी कोना नहीं फटा. आसपास सब कुछ नष्ट हो गया लेकिन गीता आग से अछूती रही.
वीडियो में कथित तौर पर विमान हादसे का घटनास्थल दिखाई दे रहा है. राहत और बचाव कार्य के दौरान एक शख्स भगवद् गीता लिए हुए नजर आ रहा है. भगवद गीता पूरी तरह से सुरक्षित है. शख्स गीता के पेज भी पलटकर दिखाता है. वीडियो गुजराती भाषा में है. दावा किया जा रहा है कि भगवत गीता मलबे में सुरक्षित मिली.
https://x.com/Bharatdarshan22/status/1933428188274647503?t=kTjTwJJ6LaEeHgPQSCVhUA&s=19