Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे; दिल्ली के RML अस्पताल में ली अंतिम सांस

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के RML अस्पताल में दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर अंतिम सांस ली। वह कई दिनों से किडनी की बीमारी से परेशान थे। उसी के चलते कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।

सत्यपाल मलिक ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल की जिम्मेदारी निभाई थी। उनका कार्यकाल 23 अगस्त 2018 से 30 अक्टूबर 2019 तक रहा। केंद्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने आज ही के दिन 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाई थी। इस दौरान वह ही राज्य के राज्यपाल थे।

सत्यपाल मलिक के बारे में जानिए...

24 जुलाई 1946 को सत्यपाल मलिक का जन्म हुआ था। वह गोवा, मेघालय और बिहार के राज्यपाल रहे। उसके बाद 2018 से 2019 तक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के तौर पर कार्य किया। वे 1974-77 में उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य रहे। 1980-86 और 1986-89 में राज्यसभा के सांसद रहे। 1989-91 में चुनाव लड़कर 9वीं लोकसभा के सदस्य बने।

सत्यपाल मलिक पर लगा था भ्रष्टाचार का आरोप

जम्मू-कश्मीर के किरू हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में सत्यपाल मलिक समेत 5 लोगों का नाम भ्रष्टाचार के मामले में सामने आया। सीबीआई ने 22 मई को उनके खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। 2 हजार 200 करोड़ के सिविल वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट में गड़बड़ी के आरोप में CBI ने 22 फरवरी 2024 को सत्यपाल मलिक के ठिकाने पर रेड मारी थी।

Share This News :