भगवान गणेश का उत्सव मनाने से मानव समाज में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है : विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर
ग्वालियर : मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एवं भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर थाटीपुर व्यापार मंडल द्वारा दशहरा मैदान थाटीपुर में आयोजित श्री गणेश उत्सव “थाटीपुर के राजा” की महाआरती में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती की। इस अवसर पर पूर्व सांसद विवेक नारायण सेजवलकर, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक जैन, अशोक जादौन, पूर्व पार्षद दिनेश दीक्षित, समाजसेवी प्रदीप पाराशर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, महामंत्री विनय जैन, राजू पलैया, समाजसेवी गिर्राज कंसाना और प्रवीण भारद्वाज मुख्य रूप से मौजूद रहे।
गणेश उत्सव में उपस्थित धर्मप्रेमी जनता को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भगवान गणेश की पूजा-आराधना करने और गणेश उत्सव मनाने से उनकी कृपा न केवल मानव समाज पर बल्कि इस ब्रह्मांड के सभी जीव-जंतुओं पर भी बरसती है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष गणेश उत्सव मनाने से समाज में सुख-समृद्धि आती है और व्यापार में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होते हैं। उन्होंने उपस्थित जनता और थाटीपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं।
थाटीपुर के राजा की आरती में पहुंचने से पूर्व तोमर का थाटीपुर चौराहे पर व्यापार मंडल एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में थाटीपुर व्यापार मंडल के सुभाष शर्मा, शिव सिंह यादव, नरेंद्र सिकरवार, रुपेश अग्रवाल, प्रभुनाथ मिश्रा, हर्ष श्रीवास्तव, जसवंत कमरिया, अशोक जैन चोटीवाला, मोनू कंसाना, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक चौहान, मुलायम सिंह यादव और राघवेंद्र सिंह कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।