Home > अपना शहर,प्रमुख खबरे,slider news,
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंदें, अभिभावकों से की टीकाकरण की अपील
ग्वालियर (विनय शर्मा) : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-15 के सिविल अस्पताल हजीरा में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इस दौरान जनप्रतिनिधि ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को पोलियो की दो बूंदें पिलाकर उनके स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि बच्चों का बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता है। पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए प्रत्येक बच्चे को निर्धारित खुराक दिलाना आवश्यक है। इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति और अभिभावक की सहभागिता जरूरी है।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा इस अभियान के दौरान पोलियो की दो बूंदों से वंचित न रहे।