Homeअपना शहर,प्रमुख खबरे,slider news,
Indore के बाद Gwalior के इस अस्पताल में भी चूहों का आतंक, प्रसूति वार्ड भी नहीं सुरक्षित, नवजात बच्चों को खतरा

ग्वालियर। जेएएच समूह के कमलाराजा अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में चूहों का डर बना हुआ है। हालत यह है कि प्रसूताओं और नवजातों के बीच तक चूहे पहुंच रहे हैं। इंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहों के काटने से दो नवजातों की मौत की घटना के बाद भी ग्वालियर के सबसे बड़े महिला अस्पताल ने सबक नहीं लिया है। यहां न चूहों को रोकने के लिए कोई ठोस इंतजाम हैं और ना ही संक्रमण से बचाव के उपाय।

Share This News :