इंजेक्शन लगाने के बाद बच्चे की मौत, परिजनों का निजी क्लीनिक पर हंगामा, पुलिस की जांच शुरू
खरगोन। शहर के सनावद रोड स्थित निजी क्लीनिक के डॉक्टर के इंजेक्शन के बाद बच्चे की मौत हो गई। स्वजन ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत की है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को जैतापुर के थाना प्रभारी सुदर्शन कलोसिया ने बताया कि बड़वानी जिले के कालू पंचोली ने शिकायत की है। इसमें बताया साढ़े चार साल के बच्चे की तबीयत बिगड़ गई।
यहां डॉक्टर राजेश सयदे के क्लीनक पर लाए। यहां उन्होंने इंजेक्शन व दवाईयां लिखा। उन्होंने कहा कि प्रथम लैब पर इंजेक्शन लगवा लो। हमने लैब में इंजेक्शन लगवाया तो उसे खुजली होने लगी। इसके बाद उसका शरीर ठंडा हो गया। मुंह से झाग आने लगा। हमने डॉ राजेश सयदे को बताया तो उन्होंने निजी अस्पताल में भर्ती करने को पहुंचाया।
वेंटिलेटर पर बच्चे ने दम तोड़ दिया
यहां वेंटिलेटर पर बच्चे ने दम तोड़ दिया। मामले में स्वजन ने डॉक्टर व लैब पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बच्चा चल फिर रहा था। उसे सर्दी व बुखार था। मामले में डॉक्टर राजेश सयदे का कहना है कि बच्चा पहले से बीमार था। मैंने भर्ती को कहा था। उन्होंने इंजेक्शन लगवाया था।
मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम कराएंगे। जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि राजेश सयदे एक साल पहले जिला अस्पताल के एसएनसीयू में पदस्थ थे। वहां भी एक बच्चे की मौत हुई थी। मामले में शिकायतें की गई थी।