Homeअपना शहर,प्रमुख खबरे,slider news,
ग्वालियर बसस्टैंड पर कंडक्टर का शर्मनाक कृत्य, भिंड की महिला से बस में दुष्कर्म

ग्वालियर: बस स्टैंड पर खड़ी बस में भिंड की महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म की घटना को बस कंडक्टर ने ही अंजाम दिया है। पीड़िता ने पुलिस को बुलाया और FIR दर्ज कराई। फिर पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया।

पीड़िता मूल रूप से भिंड की रहने वाली है। उसकी शादी शिवपुरी के युवक से हुई थी। पति से अक्सर झगड़ा होता था, इसलिए दोनों अलग रहने लगे। महिला ने अपने पति के खिलाफ शिवपुरी में FIR भी करवा रखी है। केस की वर्तमान स्थिति पता करने के लिए वह शिवपुरी गई थी। जिस बस से शिवपुरी पहुंची, वह गुना तक जाती है।

महिला को बातों में फंसाया

रास्ते में बस के कंडक्टर विष्णु ओझा निवासी बदरवास से महिला की दोस्ती हो गई। उसने महिला का नंबर ले लिया। शिवपुरी में महिला को उतारा और इसके बाद कहा कि बस गुना से लौटकर यहीं आएगी। गुना से लौटते वक्त इसी बस से वह आएगा और उसे छोड़ देगा। महिला उसकी बातों में आ गई। लौटते समय जैसे ही बस शिवपुरी पहुंची तो विष्णु ने महिला को बैठा लिया। महिला बस से ग्वालियर तक आई।

बस से सभी सवारियां उतर गई, फिर उसने महिला से कहा कि वह कुछ देर बस में ही बैठे। वह भी भिंड जा रहा है, उसे छोड़ देगा। महिला उसकी बातों में आ गई। 10 मिनट बाद आया और बस का दरवाजा लगाकर दुष्कर्म किया। महिला को धमकाया भी कि अगर किसी से कुछ भी कहा तो वह जान से मार देगा। महिला किसी तरह पुलिस तक पहुंची।

Share This News :