Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
शराबबंदी के समर्थन में उमड़ा बिहार, 2 करोड़ लोगों की मौजूदगी में रिकॉर्ड बनाने का दावा

बिहार में जारी पूर्ण शराबबंदी के समर्थन के लिये अब तक की सबसे बड़ी à¤®à¤¾à¤¨à¤µ श्रृंखला बनायी गई.

राज्य सरकार ने इसे रिकॉर्ड बताते हुए राज्य में 11 हजार 292 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाने का दावा किया. मानव श्रृंखला में शामिल होने के लिये पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार के साथ-साथ राजद प्रमुख लालू यादव भी पहुंचे.

इस दौरान सीएम ने कहा किशराब पीने से सेहत खराब होती है. शराब के खिलाफ हमलोग आज एकजुट होकर खड़े होने आए हैं. इससे पूरे देश में मैसेज जाएगा।'

राजधानी पटना समेत राज्य के सभी जिलों में लगभग दो करोड़ लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया जो कि एक विश्व रिकॉर्ड होगा.

सरकार की तरफ से शुक्रवार को ही सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं थी. आयोजन को लेकर सभी जिलो के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों से बात कर सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चत करने को कहा गया था.

राजनीतिक दलों की बात करें तो à¤œà¤¦à¤¯à¥‚, राजद, कांग्रेस, भाजपा और लोजपा के नेता और कार्यकर्ता भी इसमें शिरकत किये.

मानव श्रृंखला के कार्यक्रम में कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद  à¤¸à¤­à¥€ आपातकालीन सेवाएं बहाल रहे. एम्बुलेंस, सरकारी वाहन, सुरक्षा में लगे कर्मियों के वाहनों को कहीं रोका नहीं गया.

मानव श्रृंखला की पांच सेटेलाइट से फोटोग्राफी की गई साथ ही हेलीकॉप्टर और हवाई जहाज से वीडियोग्राफी करायी गई.सभी जिलों में एक-एक ड्रोन भेज गए हैं

ये रहा à¤–ास

03 हजार 7 किलोमीटर है प्रमुख रूट

08 हजार 285 किलोमीटर उप मार्ग है

02 करोड़ लोग भाग लेंगे मानव श्रृंखला में

Share This News :