Homeराज्यो से ,
इन 7 अफसरों को मिला प्रमोशन: राज्य सेवा अधिकारी बने IAS

 छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा के सात अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रमोट किया गया है। यह नियुक्ति वर्ष 2024 की चयन सूची (Select List 2024) के तहत की गई है। अधिसूचना के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा (नियुक्ति द्वारा पदोन्नति) विनियम, 1955 के प्रावधानों के अंतर्गत राष्ट्रपति द्वारा इन अधिकारियों की नियुक्ति स्वीकृत की गई है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। सरकारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि चयनित अधिकारियों को 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच उत्पन्न रिक्तियों के विरुद्ध पदोन्नति के माध्यम से IAS कैडर में शामिल किया गया है। इस निर्णय को राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि यह न केवल उनके कार्य अनुभव और प्रशासनिक दक्षता की मान्यता है, बल्कि राज्य सेवा से अखिल भारतीय सेवा तक पहुंचने का अवसर भी प्रदान करता है।

चयन सूची 2024 में जिन अधिकारियों को IAS अवार्ड मिला है, उनमें तीरथराज अग्रवाल, लीना कोसम, सौमिल रंजन चौबे, बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, सुमित अग्रवाल, संदीप कुमार अग्रवाल, आशीष कुमार टिकारिहा के नाम शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों ने राज्य प्रशासनिक सेवा में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए उल्लेखनीय योगदान दिया है।

 

 

 

Share This News :