Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
तमिलनाडु विधानसभा में जल्लीकट्टू बिल पास, हिंसक प्रदर्शनों के बीच ट्रेन रोकी, कई लोग जख्मी

मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम ने आज शाम जल्लीकट्टू बिल सदन में पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया.  à¤¯à¥‡ बिल ऑर्डिनेंस की जगह लेगा. इस बिल के पास होने के साथ ही राज्य में अब जल्लीकट्टू वैध हो गया है. इस बीच पूरे तमिलनाडु में अभी भी हंगामा-प्रदर्शन जारी है. आज चेन्नई के मरीना बीच पर ये प्रदर्शन उस वक्त हिंसक हो उठा जब मरीना बीच पर स्थित पुलिस थाने में आग लगा दी गई. à¤ªà¥à¤²à¤¿à¤¸ यहां जमे प्रदर्शनकारियों को सुबह से ही हटा रही थी लेकिन लोग हटने को तैयार नहीं थे.

इस पर पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए à¤²à¥‹à¤—ों पर लाठीचार्ज किया. यहां सुबह से ही तनाव का माहौल बना हुआ था. इसी दौरान करीब दोपहर 12 बजे प्रदर्शनकारियों ने आईस हाउस पुलिस थाने में आग लगा दी. इन्होंने थाने के पास खड़ी गाड़ियों को à¤­à¥€ आग के हवाले कर दिया. पुलिस पर पत्थरबाजी भी की जिसके जवाब में पुलिस ने भी पत्थर फेंके. इसमें 20 लोगों के घायल होने की खबर है.

हजारों लोग जुटे, à¤ªà¥à¤²à¤¿à¤¸ सख्त 

चेन्नई के मरीना बीच पर हजारों की संख्या में लोग जुटे हुए हैं. इनकी मांग है कि जल्लीकट्टू पर पाबंदी हमेशा के लिए हटाई जाए न कि सिर्फ 6 महीने के लिए. यहां भारी तादाद में पुलिस भी तैनात है. युवाओं का साथ देने मछुआरे भी मरीना बीच पर जमा हो गए हैं. पुलिस इस जगह को खाली कराना चाहती है लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांग को लेकर डटे हुए हैं और हटने को तैयार नहीं हैं.

खास बात ये भी रही कि पुलिस जब इन्हें जबरन हटाने लगी तो इन्होंने राष्ट्रगान गाना शुरू कर दिया. वहीं मदुरई सहित कई अन्य जगहों से भी पुलिस प्रदर्शनकारियों को हटा रही है.

Share This News :