Homeराज्यो से ,खास खबरे,
झारखंड: मां छिन्नमस्तिके के मंदिर में श्रद्धालु ने चढ़ाई खुद की बलि

रामगढ़ जिले स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर रजरप्पा के मुख्य मंदिर के आँगन में बिहार के बक्सर जिले के बलिहार से आए एक युवक संजय नट (उम्र 35 वर्ष ) ने धारदार हथियार से गला रेतकर आत्महत्या कर ली। इससे पूर्व युवक ने अहले सुबह लगभग 6 बजे स्नान कर मां छिन्नमस्तिके की पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना कर वह बाहर निकल उसने मुख्य मंदिर के द्वार के सामने गला रेतकर अपनी बलि दे दी।

घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली, देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड उमड़ पड़ी। सूचना पाकर रजरप्पा पुलिस भी घटना स्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टपार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया। इधर, रजरप्पा पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को फोन के माध्यम से दे दिया है। मृतक के परिजन रजरप्पा मंदिर के लिए अपने घर से रवाना हो गए हैं।

Share This News :