Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
पंजाब और गोवा में आज थम जाएगा चुनावी शोरगुल, डेरा ने बढ़ाई अकालियों की आस

पंजाब और गोवा में 4 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पिछले दो महीनों से जारी चुनावी शोरगुल आज थम जाएगा. इन दोनों राज्यों में शनिवार को वोटिंग होनी है और उससे 48 घंटे पहले प्रचार अभियान बंद हो जाता है.

गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए 1642 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे . कांग्रेस जहां 37 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं बीजेपी ने 36 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. इनके पहली बार राज्य विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने उतरी आप आदमी पार्टी ने 39 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं.

वहीं पंजाब की 117 सीटों पर हो रहे चुनाव में शत्ताधारी शिरोमणि अकाली दल और भाजपा गठबंधन को कांग्रेस जबरदस्त टक्कर दे रही है, तो वहीं पंजाब के चुनावी समर पर पहली बार उतरी आम आदमी पार्टी भी यहां खूब खम ठोक रही है. चुनाव प्रचार के अखिरी दिन इन सभी पार्टियों ने रैलियों के रेला लगा रखा है. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज जहां संगरूर में रैली करेंगे, तो वहीं पंजाब के उपमुख्यमंत्री और शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल की लांबी की जनसभा है, जबकि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल लुधियाना में जनसभा को संबोधित करेंगे.

राज्य में डेरा सच्चा सौदा ने शिअद-बीजेपी गठबंधन को समर्थन देने का ऐलान किया है. डेरा के राजनीतिक मामलों की शाखा के सदस्य राम करण ने बताया कि पंजाब चुनावों में डेरा अनुयायियों ने अकाली और भाजपा उम्मीदवारों को समर्थन देने का फैसला किया गया है. उन्होंने कहा, डेरा अनुयायी किस राजनीतिक पार्टी का समर्थन करना चाहते हैं, इसका निर्णय उन्होंने अपने अनुयायिों पर छोड़ रखा था. इसके अनुसार उन्होंने अकाली दल एवं भाजपा उम्मीदवारों को समर्थन देने का फैसला किया है.

Share This News :