Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
गोवा में 11 बजे तक 34%, पंजाब में 11.30 बजे तक 14% मतदान

4 February 2017 à¤ªà¤¾à¤‚च राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शनिवार को गोवा में सुबह सात बजे से शुरू हो गया, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। गोवा में 40 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। वहीं पंजाब में 117 सीटों पर मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हुआ। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के कडे़ बंदोबस्त किए गए हैं।

गोवा में सुबह 11 बजे तक 34 फीसदी मतदान होने की खबर है। वहीं पंजाब में साढ़े 11 बजे तक 14 फीसदी मतदान हुआ है।

पर्रिकर, पारसेकर ने किया मतदान

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने पणजी में मतदान किया। उसके बाद उन्होंने कहा कि गोवा में इस बार पिछले बार की तुलना में इस बार अधिक मतदान होने की उम्मीद है। पिछली बार 84 फीसदी मतदान हुआ था।

उन्होंने कहा कि भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिलेगा और वह जीतकर फिर सत्ता में आएगी।

गोवा के सीएम लक्ष्मीकांत पारसेकर ने उत्तरी गोवा के अरंबोल में मतदान किया।

हरभजन सिंह, प्रकाश सिंह बादल ने डाले वोट

क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपनी मां अवतार कौर के साथ जालंधर के बूथ संख्या 23 पर वोट डाला। उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील की। वहीं, सीएम प्रकाश सिंह बादल ने लंबी में मतदान केंद्र पर मतदान किया।

पंजाब में कांग्रेस, भाजपा-शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी की परीक्षा होगी। वहीं गोवा में भाजपा अपनी सत्ता बचाने की कोशिश करेगी, वहां आप भी लड़ाई में है।

कड़ी टक्कर
पंजाब और गोवा में इस विधानसभा चुनाव में बहुकोणीय मुकाबला हो रहा है। इन दोनों राज्यों में अरविंद केजरीवाल की ‘आप’ कांग्रेस और भाजपा को कड़ी टक्कर दे रही है।

पंजाब चुनाव के लिए एक लाख सुरक्षाकर्मी तैनात
पंजाब में 117 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए कल चार फरवरी को एक चरण में होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को टालने के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा की गई है।

Share This News :