Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
बीजेपी ने शिवसेना के रूप में अपना एक कट्टर समर्थक खो दिया: उद्धव ठाकरे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुये शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कल एक सभा में कहा कि आगामी चुनावी लड़ाई कोई दोस्ताना मुकाबला नहीं होगा. शिवसेना के रूप में भाजपा ने एक कट्टर समर्थक खो दिया है. जिसने गुजरात दंगों के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन किया था.

 

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने अपनी पहली बीएमसी चुनावी रैली में कहा कि भाजपा अध्यक्ष के कहे अनुसार यह एक दोस्ताना मुकाबला है. वहीं राज्य के नेताओं ने इसे कौरवों और पांडवों के बीच का महाभारत कहा है. वे कहते हैं कि अब यह दोस्ताना मुकाबला नहीं है. उनके अनुसार बीजेपी ने एक ऐसा कट्टर समर्थक खो दिया है जिसने हमेशा उनका समर्थन किया.

एक ऐसा समर्थक जिसने गुजरात दंगों के बाद मोदी का भी समर्थन किया था जबकि उस समय हर कोई उनके खिलाफ था. गौरतलब है कि अमित शाह ने पिछले रविवार को कहा था कि शिवसेना के साथ कोई मतभेद नहीं है और उन्होंने उम्मीद जताई थी कि महाराष्ट्र निकाय चुनावों को स्वतंत्र रूप से लड़ने का फैसला गठबंधन को नुकसान नहीं पहुंचाएगा.

Share This News :