Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
कानपुर रेल हादसे का मास्टरमाइंड ISI एजेंट नेपाल में गिरफ्तार

कानपुर में पिछले साल 20 नवंबर को हुए रेल हादसे के मुख्य साजिशकर्ता शम्स-उल-होदा को नेपाल की राजधानी काठमांडू से गिरफ्तार किया गया है। नेशनल इनवेस्टिगेटिव एजेंसी (एनआईए) सूत्रों के हवाले से मिल रही खबरों के मुताबिक आईएसआई आतंकी होदा को दुबई से गिरफ्तार कर नेपाल में प्रत्यर्पित किया गया है। अब उसे भारत लाने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल, एनआईए, रॉ और सीबीआई की टीम आतंकी होदा से पूछताछ के लिए नेपाल पहुंच चुकी है।

आतंकी होदा पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करता है और उसी के इशारे पर उसने दुबई में बैठकर पुखरायां रेल हादसे को अंजाम दिया जिसमें 150 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। भारतीय जांच एजेंसियों को कानपुर रेल हादसे में साजिश के अहम सबूत मिले थे। नेपाल से गिरफ्तार ब्रिज किशोर गिरी के फोन से एक ऑडियो क्लिप मिला था। ऑडियो क्लिप में कानपुर रेल हादसे की साजिश की बातचीत है। नेपाल पुलिस ने एनआईए समेत तमाम जांच एजेंसियों को आडियो क्लिप सौंप दिए हैं। एनआईए ने हाल में तीन एफआईआर दर्ज की हैं। गिरफ्तार शमसूल होदा अभी नेपाल पुलिस की गिरफ्त में है।

रेल हादसा ISI की साजिश: बिहार पुलिस

17 जनवरी को बिहार पुलिस ने दावा किया था कि 20 नवंबर को कानपुर के पुखरायां के पास हुआ रेल हादसा ISI की साजिश का नतीजा था। मोतिहारी के एसपी जितेंद्र राणा ने बताया था कि गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों ने ये खुलासा किया है। मुख्‍य आरोपी होदा ने इसके लिए फंडिंग की। जांच में सामने आया कि ये कारोबारी ISI को भी फंडिंग करता है। इस मामले में अब तक शमशुल के अलावा मोती पासवान, मुकेश यादव, उमाशंकर पटेल को घोड़ासहन से, ब्रजकिशोर, मुजाहिर अंसारी और शंभु गिरी को नेपाल से पकड़ा गया। जुबैर और जियाउल को दिल्ली से पकड़ा गया।

Share This News :