Homeराज्यो से ,खास खबरे,
दोपहर 12 बजे तक 29 % वोटिंग, 73 सीटों पर हो रहा है मतदान

यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान आज सुबह सात बजे से शुरू हो गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 15 जिलों की 73 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। शाम पांच बजे तक लाइन में लगने वाले मतदाता वोट डाल सकेंगे। प्रदेश में à¤¦à¥‹à¤ªà¤¹à¤° 12 बजे तक 29 फीसदी मतदान हाे चुका है। à¤‡à¤¸à¤¸à¥‡ पहले à¤¸à¥à¤¬à¤¹ 11 à¤¬à¤œà¥‡ तक नोएडा में 18 फीसदी और शामली में 29 फीसदी वोटिंग हुई थी। इसके अलावा अलीगढ़ में 28 फीसदी मतदान हुआ। गाजियाबाद में 25.71 फीसदी वोटिंग हुई है।

मतदान के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। 826 कंपनी केंद्रीय बलों की ड्यूटी लगाई गई है।सुबह बागपत के पोलिंग बूथ पर ईवीएम में गड़बड़ी आने की भी खबरें आई थीं , जिसकी वजह से मतदान कुछ समय के लिए रुका भी। फिरोजाबाद के लेबर कॉलोनी में बूथ संख्या 169 में 7.50 तक मतदान शुरू नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि यह दिक्कत à¤®à¤¶à¥€à¤¨ खराब होने की वजह से आई है। वहीं शामली के चौसाना के ताहरपुर गांव मे चुनाव का बहिष्कार किया गया। सुबह 9:30 तक किसी ने भी मतदान नहीं किया। इस दौरान प्रशासन भी पूरी तरह से बेखबर रहा।

मतदान के शुरू होने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व मथुरा से पार्टी के उम्मीदवार श्रीकांत शर्मा भी वोटिंग करने के लिए पहुंचे। उन्होंने पोलिंग स्टेशन पर बेहतर व्यवस्था न होने का आरोप भी लगाया। à¤µà¤¹à¥€à¤‚, सरधना सीट से बीजेपी उम्मीदवार संगीत सोम ने भी वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव में जीत दर्ज कर रही है।वहीं, अमर सिंह ने साहिबाबाद से वोट डाला। इस दौरान अमर सिंह ने कहा कि मेरे लिए एक तरफ कुंआ है दूसरी तरफ खाई है। उन्होंने कहा कि मैं मुलायम सिंह यादव से जरूर मिलूंगा लेकिन उनसे कहूंगा कि अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष से पूछ कर मिलें। 

प्रदेश की चुनाव मशीनरी पहले चरण के इस मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए केन्द्रीय सुरक्षा बलों के साथ ज्यादा संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी.वेंकटेश ने बताया कि मतदान केन्द्र के परिसर के भीतर शाम पांच बजे तक लाइन में जितने भी लोग लगे होंगे उन्हें वोट डालने का मौका दिया जाएगा।

मेरठ, गाजियाबद, अलीगढ़, आगरा कैंट और आगरा दक्षिण विधानसभा सीटों के कुल 1899 मतदान केन्द्रों पर वोट डालने वालों को वोटिंग मशीन के साथ लगे वीवीपैट पर अपना वोट डालने के बाद एक पर्ची भी देखने को मिलेगी। इससे उन्हें तस्दीक हो जाएगी कि उनका वोट उसी प्रत्याशी को गया है जिसे देने के लिए उन्होंने वोटिंग मशीन का बटन दबाया।

ब्रज में मतदान: कहीं गड़बड़ी कहीं दबंगई की शिकायत

यूपी के पहले चरण के लिए शनिवार को हो रहे आगरा, मथुरा सहित ब्रज में की कई सीटों पर सुबह मतदान के साथ ही कहीं ईवीएम में गड़बड़ी तो कहीं जबरन मतदान न डालने देने की शिकायतें सामने आईं। आगरा ग्रामीण सीट पर देवरी गांव के मतदान केंद्र पर लोगों ने शिकायत की है कि प्रधान ही उन्हें वोट नहीं डालने दे रहा है। इसी सीट पर बूथ क्रमांक 1415 पर फर्जी मतदान के आरोप भी लगाए गए। आगरा के बूथ स्थल 375 व 374 पर 30 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ। फतेहपुर सीकरी के कोरई स्थित प्रायमरी स्कूल में भी मशीन खराब रही।

पहला चरण से जुड़ी खास बातें 
15 जिले 
73 विधानसभा सीट
कुल प्रत्याशी 839
महिला प्रत्याशी 77
कुल वोटर- 2, 60, 17, 081
पुरुष वोटर-1, 42, 76, 128, महिला वोटर -1, 17, 76, 308
थर्ड जेंडर-1, 508
कुल मतदान केंद्र-14, 514
कुल मतदेय स्थल-26, 823

इन सीटों पर पिछले विधानसभा चुनावों में पार्टियों को मिली थी इतनी सीटें

यूपी विधानसभा चुनाव-2012 में बीएसपी ने 24 सीटे जीती थीं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी ने 24, रालोद ने 9, बीजेपी ने 11 और कांग्रेस ने 5 सीटें जीती थीं।

Share This News :