Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
UP विधानसभा चुनाव: पहले चरण के 73 सीटों पर 63 फीसदी मतदान

यूपी चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है. राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक विधानसभा की 73 सीटों पर कुल 63 फीसदी वोटिंग हुई. नोएडा विधानसभा क्षेत्र में 51 प्रतिशत, दादरी में 61 प्रतिशत तो जेवर में 66 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि गाजियाबाद के लोनी में 54, मुरादनगर में 63, साहिबाबाद में 51 गाजियाबाद में 50, मोदीनगर में 60 और धौलाना में 65 फीसदी वोट पड़े. कुल मिलाकर गाजियाबाद में 57 फीसदी तो नोएडा में तकरीबन 60 फीसदी वोटिंग हुई. वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक हुई. 

यूपी चुनाव के अपडेट-

यूपी में पहले चरण की 73 विधानसभा सीटों पर शाम 3 बजे तक कुल करीब 54% मतदान दर्ज किया गया.

इस बीच शामली जिले में 3 बजे तक 54% मतदान दर्ज किया गया है. वहीं बुलंदशहर में 54.51%, तो मुज़फ्फरनगर और बागपत में भी 54%, जबकि आगरा में 51.17% वोटरों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया.

वहीं एटा जनपद की 4 विधानसभा सीटों पर शाम 3 बजे तक 55.01% वोटिंग दर्ज
-अलीगंज: 56.33%
-एटा: 55.38%
-मारहरा: 55.33%
-जलेसर: 53.00%

इसके अलावा मेरठ में 54.62%, दादरी में 56%, तो जेवर में भी 51% मतदान दर्ज किया है. इस दौरान सबसे कम मतदान नोएडा दर्ज किया गया, जहां शाम 3 बजे तक 43% वोटरों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया.

(पढ़ें- क्या कहता है पश्चिमी यूपी के इन सीटों का इतिहास)

दोपहर 1 बजे तक 40% वोटिंग दर्ज
इससे पहले दोपहर 1 बजे तक यूपी में पहले चरण की 73 विधानसभा सीटों पर करीब 40% वोटिंग दर्ज की गई थी.

 

शामली में दोपहर 1 बजे तक करीब 40% वोटिंग, मुजफ्फरनगर में 42% वोटिंग
एटा जनपद की 4 विधानसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 42.59% मतदान हुआ
-अलीगंज: 46.67%
-एटा: 43.03%
-मारहरा: 39.00%
-जलेसर: 41.67%

फ़िरोज़ाबाद जिले में दोपहर 1 बजे मतदान का प्रतिशत कुल 41.8% दर्ज किया गया.
-फ़िरोज़ाबाद-37%
-शिकोहाबाद-42%
-जसराना-46%
-टूंडला-45%
-सिरसागंज-39%
(पढ़ें- पहले चरण में इन सीटों पर फैसला, किसकी होगी पश्चिमी यूपी? )

यूपी में 12 बजे तक 30% रहा मतदान
यूपी में पहले चरण की 73 विधानसभा सीटों पर दोपहर 12 बजे तक करीब 30% वोटिंग

मेरठ में 11 बजे तक कुल 25.60%, तो शामली में 29% मतदान.
आगरा में सुबह 11 बजे तक 24%, तो मुजफ्फरनगर में 27% वोटिंग
नोएडा विधानसभा क्षेत्र में 11 बजे तक 18 प्रतिशत मतदान, दादरी में 22 प्रतिशत, तो जेवर में भी 19 प्रतिशत वोटिंग

फ़िरोज़ाबाद जिले में मतदान का प्रतिशत 11 बजे 21% कुल
-फ़िरोज़ाबाद-23%
-शिकोहाबाद-21%
-जसराना-19%
-टूंडला-22%
-सिरसागंज-20%

एटा में सुबह 11 बजे तक करीब 27% मतदान
-अलीगंज - 27.67%
-एटा - 27.17%
-जलेसर - 26.33%

बागपत जिले में सुबह 11 बजे तक करीब 26% वोटिंग
-छपरौली-24%
-बड़ौत 26%
-बागपत 29%
(देखें- पहले चरण में इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर )

हिरासत में लिए गए संगीत सोम के भाई
सरधना में BJP विधायक संगीत सोम के भाई गगन सोम को हिरासत में लिया गया. पोलिंग बूथ पर पिस्तौल लेकर पहुंचने का आरोप

यूपी चुनाव के पहले चरण में सुबह 9 बजे तक 10.56% वोटिंग

बुलंदशहर में सुबह 9 बजे तक 12%, अलीगढ़ में 10.5% वोटिंग

सुबह 9 बजे तक फ़िरोज़ाबाद जिले में कुल 11% मतदान
-फ़िरोज़ाबाद-11%
-शिकोहाबाद-10%
-जसराना-9%
-टूंडला-10%
-सिरसागंज-11%

सुबह 9 बजे तक मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र में 15% मतदान, गाजियाबाद में 13%, आगरा में 12%, नोएडा में 7 प्रतिशत तथा दादरी और जेवर में 8% मतदान

Share This News :