Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
11 मार्च के बाद यूपी की जनता के शुरू होंगे अच्छे दिन: अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि अब 11 मार्च के बाद जनता के अच्छे दिन आ जाएंगे। यूपी में भाजपा की सरकार बनने के प्रति आश्वस्त शाह ने दावा किया कि पहले चरण में 50 सीटों को मिलाकर हम दूसरे चरण तक करीब 90 सीटें जीत रहे हैं। पहले दो चरणों में हमारा मुकाबला बसपा से तो बाकी 5 चरणों में सपा-कांग्रेस गठबंधन को हम टक्कर देंगे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव यूपी की जनता से कह रहे हैं कि अच्छा दिन कहां आए। यानि उन्होंने पांच साल सरकार चलाने के बाद अच्छे दिन न ला पाने के कारण अपनी हार स्वीकार कर ली है।

सपा सरकार के दो-तीन विकास कामों में भ्रष्टाचार की बूश्री शाह रविवार को यहां भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। श्री शाह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में विकास न करके यूपी की जनता को छला है। दो-तीन काम विकास के किए भी तो उसमें भ्रष्टाचार की बू आ रही है। अब दो भ्रष्टाचारी (सपा-कांग्रेस) पार्टियां मिलकर अपवित्र गठबंधन कर रही हैं। अच्छा होता अखिलेश यादव कांग्रेस के बारे में लोहिया जी के विचार लोगों से जान लेते। अपनी सरकार की कानून-व्यवस्था, किसानों और युवाओं को राहत देने में विफल होने पर अपनी नाकामियां छिपाने के लिए अंत समय में कांग्रेस के साथ गठबंधन किया। चुनाव की घोषणा के बाद भी कानून-व्यवस्था संभालने में सपा सरकार नाकाम हो रही है। मेरठ में व्यापारी, लखनऊ में श्रवण साहू और बिजनौर में हत्या इसके प्रमुख उदाहरण हैं। सपा ने हार स्वीकार की, नहीं तो कांग्रेस से हाथ न मिलाते।

Share This News :