Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
राज्यपाल से मिले AIADMK के विधायक दल के नेता पलानीसामी, किया सरकार बनाने का दावा

आय से अधिक संपत्ति के मामले में अन्नाद्रमुक महासचिव शशिकला को सुप्रीम कोर्ट ने दोषी करार दिया है. इस फैसले के बाद चेन्नई में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. चेन्नई में एहतियात के तौर पर भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई है. इस बीच AIADMK ने बीजेपी पर आरोप लगाए हैं. AIADMK ने कहा- बीजेपी ने अम्मा की पवित्रता धूमिल करने की कोशिश की है. धर्म की जीत होगी.

लाइव अपडेट्स...

-पलानीसामी ने सरकार बनाने का दावा किया है. उन्होंने राज्यपाल को समर्थक विधायकों की लिस्ट सौंप दी है.

-पलानीसामी की गवर्नर से मुलाकात पूरी हो चुकी है.

 

-गवर्नर से मिलने राजभवन पहुंचे पलानीसामी.

-गवर्नर से मिलने रवाना हुए पालानीसामी.

-AIADMK विधायक दल के नेता बने ई. पालानीसामी. बता दें कि वे शशिकला खेमे के नेता माने जाते हैं और चार बार विधायक रह चुके हैं. वे सलेम जिले से आते हैं. जयललिता सरकार में PWD मिनिस्टर रहे.

-AIADMK विधायकों ने हस्ताक्षर कर राज्यपाल को भेजा पत्र, पालानीसामी के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा

-AIADMK नेता थंबीदुरई ने कहा-हम रिव्यू पेटिशन दायर करेंगे.

-पन्नीरसेल्वम की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता रद्द की गई.

-बीजेपी ने कहा- केंद्र का कोई रोल नहीं, राज्यपाल हालात के मुताबिक लेंगे फैसला

-पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी ने कहा- मुझे नहीं लगता शशिकला बेल पर बाहर आ सकेंगी.

-चेन्नई के गोल्डन बे रिसॉर्ट में शशिकला को अरेस्ट करने के लिए पुलिस पहुंच चुकी है.

-पुलिस गाड़ी के साथ 4 स्टेट ट्रांसपोर्ट की बसें पहुंची हैं.

-शशिकला के साथ रिसॉर्ट में उनके भाई भी मौजूद हैं.

Share This News :