Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
मुंबई में पीछे पर महाराष्ट्र में BJP का जलवा बरकरार, 10 में से 8 निकायों में आगे

महाराष्ट्र में 10 नगरपालिकाओं और 25 जिला परिषदों के साथ ही 283 पंचायत समितियों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. लगातार सभी सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. मुंबई के अलावा पुणे, नासिक, नागपुर आदि अन्य नगरपालिकाओं के लिए वोटों की गिनती जारी है.

नतीजे लाइव

-सोलापुर में ओवैसी की पार्टी ने जीती 5 सीटें

-घाटकोपर से बीजेपी के पराग शाह जीते

-पुणे से बीजेपी उम्मीदवार पुरस्कृत रेशमा भोंसले को मिली जीत

-पुणे में बीजेपी 41 सीटों पर आगे, 16 सीटों के साथ एनसीपी दूसरे नंबर पर

- बारामती शरद पवार के पोते रोहित पवार जीते

- बीएमसी चुनाव- वार्ड नंबर-108 से किरीट सोमैया के बेटे नील सौमेया जीते

-ठाणे में शिवसेना-15, बीजेपी-5 सीटों पर आगे

 

-नागपुर में बीजेपी-20, कांग्रेस-8 सीटों पर आगे

-ठाणे में शिवसेना के मेयर की हार

-ठाणे में शिवसेना के 4 प्रत्याशी जीते

-नागपुर को 1 सीट पर जीत, 13 पर आगे, कांग्रेस को 3 सीटों पर बढ़त

- बारामती से एनसीपी के भारत खरे जीते

-ठाणे में शिवसेना की जयश्री फाटक जीतीं

 -पिंपरी चिंचवाड़ सीट से बीजेपी उम्मीदवार रवि लांडगे निर्विरोध चुने गए

-ठाणे में शिवसेना की जयश्री फाटक जीतीं-

नागपुर में बीजेपी को 13, कांग्रेस को 3 सीटों पर बढ़त-

पिंपरी-चिंचवाड़ में एनसीपी के पंकज भालेकर आगे

-अमरावती से बीजेपी उम्मीदवार रीता पटोले निर्विरोध चुनी गईं

 -नासिक से बीजेपी के अरुण पाटिल जीते

-उल्हासनगर में बीजेपी की रेखा ठाकुर जीतीं

-उल्हासनगर में एनसीपी के 4 प्रत्याशी जीते

-सोलापुर में बीजेपी-6, कांग्रेस-3, शिवसेना-2 सीटों पर आगे

-डॉन गीता गवली की बेटी को बढ़त

-पुणे में बीजेपी को 19 सीटों पर बढ़त

-नासिक में बीजेपी-4, शिवसेना-2 सीटों पर आगे

-कोल्हापुर में कांग्रेस के भगवान पाटिल जीते

-उल्हासनगर में शिवसेना 4 सीटों पर आगे

-नागपुर में बीजेपी 3 सीटों पर आगे

-पुणे में बीजेपी-8, एनसीपी-4, कांग्रेस-1 सीटों पर आगे

-जीत का भरोसा है, राज और उद्धव में समझौते की उम्मीद नहीं- शिवसेना नेता मनोहर जोशी का बयान

-पुणे में बीजेपी के 4 उम्मीदवार आगे

स्थानीय निकायों में सीटें
मुंबई- 227, नासिक-122, ठाणे-130, नागपुर-145, पुणे-162, अमरावती-59, उल्हासनगर-78, अकोला-73, सोलापुर-102

इन दस जगहों पर हुए थे चुनाव

1. मुंबई

2. पुणे

3. ठाणे

4. नागपुर

5. पिंपरी चिंचवड

6. नासिक

7. सोलापुर

8. अकोला

9. अमरावती

10. उल्हासनगर

25 साल का वोटिंग रिकॉर्ड टूटा
मंगलवार को हुई वोटिंग में औसतन 56.40 फीसदी वोटिंग हुई थी. बीएमसी में वोटिंग का प्रतिशत 55.53 फीसदी दर्ज हुआ था. ये 25 सालों में सबसे ज्यादा मतदान है.

Share This News :