Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
नोटबंदी ने लोगों को परेशान किया, पीएम इसका फायदा कब बताएंगे: अखिलेश

यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण के प्रचार के अंतिम दिन सिद्धार्थनगर में रैली करते हुए सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी ने लोगों को परेशान किया है। पीएम इसका फायदा कब बताएंगे।

उन्होंने कहा कि कई लोगों की जान बैंक की लाइन में लगे लगे चली गई। केंद्र सरकार ने कोई मदद नहीं की। हमारी सरकार ने उन्हें मुआवजा दिया। एक महिला ने बैंक की लाइन में जन्म दिया और बच्चे का नाम खजांची रख दिया। हमने बुलाकर उन्हें मुआवजा दिया।

मन की बात पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि पीएम हमेशा मन की बात करते हैं। मैं कहता हूं कि मन की बात बहुत हो गई, अब काम की बात करनी चाहिए। तीन साल में कोई काम जमीन पर नहीं हुआ है।

यूपी सीएम ने कहा कि बीजेपी केवल धोखा दे रही है। रैली में अखिलेश ने नकल का सर्मथन करते हुए कहा कि आखिर कौन बचपन में नकल नहीं करता है। सभी लोग नकल करते हैं। कोई बड़ा काम नहीं किया। हमारे वादों की नकल बीजेपी ने की है। पीएम कपड़े पहनने का भी नकल करते हैं। उन्होने कहा कि ये यूपी का चुनाव देश का भविष्य तय करेगा।

Share This News :