Homeराज्यो से ,खास खबरे,
मोदी बोले-इलाहाबाद HC न्याय का तीर्थक्षेत्र,कानून सबके लिए एक

न्याय के à¤®à¤‚दिर à¤‡à¤²à¤¾à¤¹à¤¾à¤¬à¤¾à¤¦ हाईकोर्ट के 150वीं वर्षगांठ à¤•ा समापन समारोह शुरू हो चुका है। मंच पर नरेंद्र मोदी के साथ, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया, यूपी के राज्यपाल राम नाईक और योगी आदित्यनाथ मौजूद हैं। द्वीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पीएम मोदी ने समारोह का आगाज किया और फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर मौजूद सभी दिग्गजों को धन्यवाद दिया और न्यूजलेटर का विमोचन भी किया। 

2022 के लिए सपना देखे देश-मोदी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन भाषण में सबका धन्यवाद किया और कहा कि इलाहाबाद एचसी न्याय का तीर्थक्षेत्र है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे सीजीआई के शब्दों से पीड़ा महसूस हुई है। समारोह में शामिल होकर खुद को गर्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, कानून का मकसद सबका कल्याण करना होता है। कानून अमीरों का नहीं होता बल्कि गरीबों का होता है। कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार सीजीआई के संकल्पों के साथ है। उन्होंने कहा कि 2022 के लिए देश सपना देखे और संकल्प तय करें।

कानून से ऊपर कोई नहीं होता- योगी आदित्यनाथ

उन्होंने आज के इस अवसर पर कहा कि कानून का स्थान शासक से भी ऊपर होता है। कानून के सामने कोई बड़ा या छोटा नहीं होता है। उन्होंने आगे कहा कि कानून से समाज चलता है। कानून और न्याय एक दूसरे के पूरक हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कई ऐतिहासिक फैसले दिए हैं। हाईकोर्ट के कई फैसले मिसाल भी बने हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने एयरपोर्ट पर गुलदस्ता देकर पीएम का स्वागत किया। à¤¸à¤®à¤¾à¤°à¥‹à¤¹ में भागीदारी करने के लिए देश के प्रधान न्यायमूर्ति जगदीश सिंह खेहर सहित कई प्रदेशों के उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश शनिवार रात को ही इलाहाबाद पहुंच गए थे।

 

Share This News :