Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
यूपी की पहली कैबिनेट: रामनवमी पर योगी कैबिनेट के ये हैं 9 बड़े फैसले

उत्तर प्रदेश की नए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में प्रदेश की जनता के हित में कई फैसले लिए। इनमें सबसे पहले उन्होंने किसानों के कर्ज माफी वाले वादे को पूरा किया है। आपको बता दें कि भाजपा ने अपने चुनाव घोषणापत्र में इसका वादा किया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी हर चुनावी सभा में जनता को भरोसा दिलाया था कि प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने के बाद कैबिनेट की पहली ही बैठक में प्रदेश का सांसद होने के नाते वे किसानों का कर्ज माफ करवाएंगे। पहली कैबिनेट बैठक नवमी के मौके पर हुई है और सरकार ने इस बैठक में नौ फैसले लिए।

1-लघु और सीमान्त किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ, 2.15 करोड़ किसानों को मिलेगा फायदा

2-गेहूं खरीदने के लिए पूरे प्रदेश में पांच हजार खरीद केन्द्रों को मंजूरी

3-एंटी रोमियो दस्ते पर मुहर लेकिन निर्दोषों का उत्पीड़न हुआ तो दस्ते पर भी कार्रवाई

4- आलू किसानों को राहत देने के लिए केशव मौर्य की अध्यक्षता में समिति

5- नई उद्योग नीति बनेगी
प्रदेश में पूंजीनिवेश हो, उद्योग आएं और युवाओं को रोजगार मिले, इसके लिए डॉ. दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में समिति

6-अवैध खनन रोकने के लिए मंत्री समूह का गठन

7-गाजीपुर में अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को मंजूरी

8-अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई पर मुहर

9- पिछड़े वर्गों के लिए राष्ट्रीय आयोग के गठन और उसे संवैधानिक संस्था का दर्जा देने के मोदी सरकार के फैसले पर धन्यवाद प्रस्ताव मंजूर

Share This News :