Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
योगी के फैसले: यूपी को 24 घंटे बिजली और नोएडा में एयरपोर्ट का तोहफा

योगी सरकार ने देर रात अफसरों के साथ बैठक कर बड़े फैसले लिए हैं। रात 1 बजे तक मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और अफसरों के साथ बड़ी बैठक की और कई बड़े फैसले लिए। उनके बड़े फैसलों में जेवर एयरपोर्ट को मंजूरी और 24 घंटे बिजली देने का फैसला है। 

इसके अलावा राज्य की तमाम योजनाओं में अब मुख्यमंत्री का नाम जोड़ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि इस दिशा में तेजी से काम कराया जाए। यही नहीं पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे परियोजना से समाजवादी शब्द हटा दिया जाएगा लेकिन इस परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे काम भी तेजी से पूरा कराया जाएगा।

जेवर एयरपोर्ट गौतमबुद्धनगर से सांसद व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा का यह ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। हाल ही में महेश शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ आकर मुलाकात की थी और इस कहा कि प्रोजेक्ट को बढ़ाया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा ऑथोरिटी को इसके लिए जमीन देना है। जमीन न मिलने की वजह से यह परियोजना लटकी थी। दिल्ली एयरपोर्ट से जेवर स्थान की दूरी 88 किलोमीटर है। दिल्ली एयरपोर्ट की सहमति भी इसके लिए जरूरी होगी। ऐसा इसलिए जरूरी है क्योंकि यदि जेवर में एयरपोर्ट बन गया तो दिल्ली का काफी कुछ यातायात वहां शिफ्ट हो जाएगा।

सीएम के निर्देश 

- पिछड़े क्षेत्रों में मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर एवं हब की स्थापना के प्रयास किए जाएं
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के शेष कार्यों को आगामी मई माह तक पूरा किए जाएं। 
- आगरा के साथ-साथ गौतमबुद्धनगर के जेवर क्षेत्र में भी हवाई अड्डे की स्थापना के सम्बन्ध में विचार कर निर्णय लिया जाए। 
-नोएडा व ग्रेटर नोएडा की प्रमुख परियोजनाओं पर विलम्ब के कारणों की पड़ताल करते हुए उन्हें दूर किया जाए।

Share This News :