Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
दिल्ली में योगी: अमित शाह से मिलने पहुंचे सीएम, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (रविवार) बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं। इसके अलावा वे गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात करेंगे। योगी आदित्यनाथ अंतर्राज्यीय परिषद की 11वीं स्थायी समिति की बैठक में भी शामिल होंगे।

योगी आदित्यनाथ और अमित शाह की मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच यूपी की राजनीति से संबंधित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

बता दें कि सीएम पद की शपथ लेने के बाद योगी आदित्यनाथ 21 मार्च को दिल्ली के दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से मुलाकात की थी।

वंदे मातरम नहीं गाना गंभीर मामला: आदित्यनाथ

इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं हम वंदे मातरम नहीं गायेंगे। इसे लेकर विवाद चिन्ता का विषय है। देश को 21वीं सदी में आगे बढ़ाना चाहते हैं लेकिन विवाद का विषय है कि हम राष्ट्रगान या राष्ट्रगीत गायेंगे या नहीं? ये चिंता का विषय है। इन संस्कृतियों से उभरने के लिए हम सबको एक मार्ग तलाशने होगा।

Share This News :