Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
रक्तदान कर मनाया जनसम्पर्क मंत्री का जनमदिन

दतिया। विजयकाली मित्र मण्डल प्रशांत दांगी व उनके साथियों ने जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र के जन्मदिवस पर जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 30 यूनिट के करीब रक्तदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वयं जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने अस्पताल पहुंचकर किया। 
जनसम्पर्क मंत्री के जन्मदिवस पर रक्तदाताओं ने उत्साह पूर्वक रक्तदान किया। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष विनय यादव, नगर पंचायत बड़ौनी की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती किरण गुप्ता तथा उनके पति सुमित गुप्ता ने एक-एक यूनिट रक्तदान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुन्देला, नगर अध्यक्ष गोविन्द ज्ञानानी, समाजसेवी बलदेवराज बल्लू, विजय झण्डा गुरू, बल्ली कमरिया, नगर पालिका भाण्डेर के अध्यक्ष बल्ले रावत, शिवपुरी की समाजसेविका सपना दुबे, समाजसेवी कालू कुकरेजा, प्रशांत दांगी, सुनील कनकने आदि ने रक्तदान किया। इस अवसर पर अवधेश नायक, विक्रम बुन्देला, जीतू कमरिया, सतीश यादव, भूरे चौधरी, अजय जैन, अजय दुबे, डॉ. देवेन्द्र गुप्ता, डॉ. आरएस गुप्ता, डाँ. जयभारत, शिशु रोग वशेषज्ञ डॉ. डीके गुप्ता, डॉ. प्रदीप उपाध्याय सहित अन्यजन उपस्थित रहे।

Share This News :