Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
बाल्मीक समाज ने मनाया जनसम्पर्क मंत्री का जन्मदिन

दतिया । मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम स्थानीय चूनगर फाटक बाल्मीक मोहल्ला पहुंच। जहां पर बाल्मीक समाज ने सामूहिक रूप से जनसम्पर्क मंत्री का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर केक काटा तथा सभी ने जनसम्पर्क मंत्री को जन्मदिन की शुभकांमनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान बाल्मीक समाज की ओर से आकाश बाल्मीक, ओमप्रकाश बाल्मीक, आशाराम धौलपुरिया, श्यामलाल बाल्मीक, अच्छेलाल बाल्मीक, मुकेश पाथरे, राजू माचिले, रविन्द्र बाल्मीक आदि ने बड़ा पुष्पहार पहनाकर जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जनसम्पर्क मंत्री ने कहा कि मैं बाल्मीक समाज के हर दुख दर्द में शामिल रहूंगा। 

Share This News :