Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
योगी का 'मिशन बुंदेलखंड', अनाज मंडी-अस्पताल का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को फटकार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को बुंदेलखंड पहुंच गये हैं. सीएम योगी ने झांसी पहुंचते ही सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इसके बाद वह स्थानीय अनाज मंडी के लिए रवाना हो गये. सीएम बनने के बाद योगी का यह पहला बुंदेलखंड का दौरा है. गौरतलब है कि बुंदेलखंड का यूपी में काफी महत्व है, चुनाव के दौरान बीजेपी और पीएम मोदी ने बुंदेलखंड पर विशेष ध्यान देने की बात कही थी. सीएम ने अनाज मंडी में गेंहू क्रय केंद्र का भी निरीक्षण किया. सीएम ने क्रय केंद्र में मौजूद कई अधिकारियों को फटकार भी लगाई.

किसान संगठन गिनाएंगे अपनी शिकायतें
सीएम योगी के इस दौरे के दौरान उनसे किसानों का समूह से मिल सकते हैं. भारतीय किसान यूनियन का कहना है कि पिछले 22 महीने में लगभग 850 किसानों से खुदखुशी की है, जिसमें से 178 को मुआवजा मिल पाया है. किसानों के अनुसार उन्हें बिजली के बिल में छूट नहीं मिल रही है, किसानों ने कहा कि क्योंकि उनकी भूमि अभी उपजाऊ नहीं है तो इसी कारण से उन्हें कर्ज माफी का लाभ नहीं मिल पाएगा.

बुंदलेखंड पर विशेष ध्यान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी चुनावी रैली में कहा था कि अगर यूपी में बीजेपी की सरकार बनती है तो विकास का 14 साल का वनवास खत्म होगा और यूपी को देश के विकास का इंजन बनाया जाएगा. योगी सरकार ने बुंदेलखंड के लिए पेयजल परियोजना का ऐलान किया है. इसके साथ ही योगी सरकार ने बुंदेलखंड को 20 घंटे बिजली देने का ऐलान भी किया है.

गौरतलब है कि बुंदेलखंड उत्तर प्रदेश का सबसे पिछड़ा और गरीब इलाका माना जाता है, बुंदेलखंड में किसानों की आत्महत्या बढ़े दर्जे पर होती है. चुनाव के दौरान भी बुंदेलखंड का विकास काफी अहम मुद्दा था. केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार इसलिये बुंदेलखंड पर विशेष ध्यान दे रही है.

Share This News :