Homeराज्यो से ,खास खबरे,
दिल्ली में BJP मुख्यालय के बाहर पोस्टर- 'मां तुझे सलाम, सुकमा शरीदों को समर्पित है यह जीत'

24 अप्रैल को सुकमा में शहीद हुए थे 25 जवान

गौर हो कि छत्तीसगढ़ के सुकमा में 24 अप्रैल को सीआरपीएफ जवानों पर नक्सली हमले में 25 जवान शहीद हो गए थे. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी चुनावी नतीजों से पहले कहा था कि बीजेपी चुनाव जीतने पर भी सुकमा के शहीदों के लिए जश्न नहीं मनाएगी.

मनोज तिवारी का वोटर्स को सलाम

बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली एमसीडी चुनाव परिणाम में बीजेपी की जीत के बाद उत्साहित होकर कहा है कि दिल्ली के वोटर्स को इसके लिए मैं सलाम करता हूं. उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने जो जिम्मेदारी दी है उसपर हम खरा उतरेंगे. हमपर जो भरोसा उन्होंने दिखाया है उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे. हम जीत के बाद एक्शन प्लान शुरू करेंगे जिससे दिल्ली को गुड गवर्नेंस मिल सके. आम आदमी पार्टी को हार का ठीकरा ईवीएम पर नहीं फोड़ना चाहिए. 

 

आम आदमी पार्टी को आत्म चिंतन करने की जरुरत

उन्होंने चुनावी जीत के लिए दिल्ली के वोटर्स को सलाम करते हुए शुक्रिया अदा किया. आम आदमी पार्टी को आत्म चिंतन करने की जरुरत है. यह जीत सुकमा के शहीदों के चरणों में समर्पित हैं. हम जीत के बाद भी कोई जश्न नहीं मनाएंगे. गौर हो कि 24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने जवानों पर हमला किया जिसमें 25 जवान शहीद हो गए. 

Share This News :