Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
9 साल बाद जेल से बाहर आकर बोली साध्वी प्रज्ञा 'कांग्रेस मुझे खत्म करना चाहती थी'

मालेगांव बलास्ट केस में जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आई साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस और एटीएस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. साध्वी का आरोप है कि कांग्रेस ने उन्हें पूरी तरह से खत्म करने का षडयंत्र रचा था. साध्वी ने एटीएस पर उन्हें गंभीर रूप से प्रताडित करने का आरोप लगाया है. खास बात है कि साध्वी ने मुंबई हमले में शहीद तत्कालीन एटीएस चीफ हेमंत करकरे पर भी आरोप लगाए हैं.

दो दिन पहले जमानत मिलने के बाद गुरुवार को साध्वी प्रज्ञा भोपाल में पत्रकारों से रू-ब-रू हुई. साध्वी ने कहा कि एटीएस ने उन्हें 10 अक्टूबर 2008 को सूरत से मुंबई लेकर गई थी. उन्हें वहां 13 दिन तक बंधक बनाकर रखा गया. और पुरुष एटीएस कर्मियों ने उन्हें खूब प्रताडना दी. जिसकी वदह से अब वह बीमार हैं.

Share This News :