Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
खेत सिंह खंगार राज्यारोहण दिवस खंगार राज्य स्थापना दिवस के रूप में मनाया

ग्वालियर। अ. भा. खांगर क्षत्रिय समाज के तत्वावधान में खेत सिंह पार्क दतिया में गढकुण्डार शासक खेत सिंह खंगार के राज्यारोहण दिवस अक्षय तृतीया पर कार्यक्रम आयोजित कर खंगार राज्य स्थापन दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर कन्याओं का सामूहिक विवाह एवं समाज सेवा में सराहनीय योगदान देने वाले समाज बंधुओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरोत्तम मिश्रा मंत्री म.प्र. शासन ने नवविवाहित वर वधुओं का उनके सफल और सुखद दाम्पत्य जीवन का आर्शीवाद दिया। 
खेत सिंह खंगार की स्मृति में उनके राज्यारोहण दिवस पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि बुन्देलखण्ड की गौरवशाली परम्परा में खंगार समाज के योगदान को हमेशा ही स्मरण किया जाता है। खेत सिंह खंगार ने तत्कालीन समय में समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए अनेक उपाय किये, नारी को सर्वपूज्य घोषित किया, कन्या पैर पूजन, कन्या पूजन प्रथा को चलन किया, नारियों को वीर और आदर्ष बनने के संस्कार दिये। उन्होने आगे कहा कि संस्कारित एवं संगठित होकर संघर्ष करने से ही समाज का विकास होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अ.भा. खांगर क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह पिण्डारी ने अपने उदबोधन में कहा कि हमें अपने अन्दर और अपने चारेां ओर बिखरी हुई गंदगी के कांटों को साफ करना होगा तभी समाज का विकास हो सकेगा। उन्होने आगे कहा कि जो जातियां अपनी सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक विकृतियों को संघर्षपूर्वक हटाती है वे जीवित रहती है और जो शतुरमुर्ग की तरह बालू में मुंह छिपाकर निष्चिंत एवं निष्क्रिय बनी रहती है। वे गरीबी गुलामी, बीमारी आदि से दुख भोगती हुई नष्ट हो जाती है। अतः हमें अपने खोये हुये वैभव को पुनः प्राप्त करने के लिये समर्पित एवं संगठित होकर कार्य करना हेागा। कार्यक्रम का संचालन रमेश बिल्हेटी राष्ट्रीय प्रवक्ता ने किया। 
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उदय सिंह पिण्डारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह शंख राष्ट्रीय संरक्षक रामरूप सिंह परिहार प्रदेश à¤…ध्यक्ष, डा. ब्रजकिषोर सिंह, ज्ञान सिंह खंगार, राजकुमार परिहार, रामू परिहार, अजय परिहार, भूपत सिंह मोहन सिंह परिहार, अतर सिंह, विष्णु परिहार, शत्रुघन सिंह गेहलोत, प्रमोद खडग, त्रिलोक शंकर परिहार, गौरीशकर राय, रामनारायण राय, सुजान सिंह परिहार, राजेन्द्र सिंह परिहार नंदनपुरा, राजेन्द्र सिंह परिहार ग्वालियर एवं सैंकडों समाज बंधु उपस्थित रहे। 

Share This News :