Homeराज्यो से ,खास खबरे,
डूब प्रभावितों के बहाने वापसी का इरादा तो नहीं

अगर आप समझदार होंगे तो समझ ही गये होंगे इन दिनों डूब प्रभावितों को लेकर भी राज्य में राजनीति गर्म है। यह राजनीति कोई ओर नहीं दिग्गी राजा ने शुरू की है। वह इसके जरिए राज्य में वापसी का रास्ता खोज रहे है। 
दिग्गी राजा बीते रोज धार में सरदार सरोवर बांध के à¤¡à¥‚ब à¤ªà¥à¤°à¤­à¤¾à¤µà¤¿à¤¤à¥‹à¤‚ से मिले थे और वहां उन्होंने राज्य की शिवराज सरकार को हर मोर्चें पर विफल करार दिया। उनका कहना था कि राज्य के मुखिया अब तक डूब प्रभावितों से नहीं मिले है। वह तो सिर्फ नर्मदा के बहाने अपनी राजनीति चमका रहे है और करोड़ों रूपया पब्लिसिटी पर खर्च कर रहे है। वैसे देखा जाये तो राजा साहब की इस बात में दम तो है वह शिव को किसी ना किसी मोर्चें पर घेर ही लेते हैं और उन्होंने डूब प्रभावितों से मिलकर बता भी दिया। लगता है दिग्गी राजा भी अब वापसी का मन बना रहे है। उन्हें भी लगता होगा कि शिवराज के खिलाफ गुस्से को वो ही भुना ले और फिर राज्य के सिरमोर बन जाये।

Share This News :