Homeराज्यो से ,खास खबरे,
भूकंप से दहला चीन का शिजियांग प्रांत, 8 लोगों की मौत

बीजिंग। चीन की धरती गुरुवार को भूकंप के तेज झटकों से दहल गई। देश के शिजियांग प्रांत में गुरूवार को आए 5.4 तीव्रता वाले भूकंप के चलते 8 लोगों की मौत हो गई वहीं 20 से ज्यादा घायल हो गए। भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह पांच बजकर 58 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र पामीर पठार के दक्षिणूर्वी भाग पर आठ किलोमीटर की गहराई में था।

इसके चलते कई इमारतें ध्वस्त हो गईं और इनमें दबने से 8 लोग मारे गए। भूकंप के बाद लोगो में दहशत फैल गई वहीं राहत और बचाव कार्य भी शुरू कर दिए गए।

शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एजेंसी ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा कि भूकंप के बाद भी कई झटके महसूस किए गए। उन्होंने बताया कि खोज एवं बचाव अभियान जारी हैं।

Share This News :