Home > राज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
अगर बीजेपी ने बाबरी मस्जिद गिराई न होती तो मंदिर बन गया होता: सदन में सपा नेता ने कहा

लखनऊ.यूपी विधानसभा सेशन का बुधवार को तीसरा दिन है। इस दौरान सदन में गवर्नर के अभिभाषण पर चर्चा हुई। इसके बाद योगी आद‍ित्यनाथ ने कहा, ''अापराधिक छवि के लोग ठेकेदारी से नहीं जुड़ेंगे। तटबंधों की मरम्मत का काम तेजी से हो रहा है। पिछली बार से अच्छी व्यवस्था हमारी सरकार देगी। बिगड़ी हुई व्यवस्था में बेहतर काम करेंगे।'' इस दौरान सपा नेता प्रत‍िपक्ष रामगोव‍िंद चौधरी ने राम मंद‍िर के मुद्दे पर बोलते हुए कहा, ''अगर बीजेपी ने बाबरी मस्जिद गिराई न होती तो मंदिर बन गया होता।''
 
 
ऐसे हुई आज की कार्यवाही:
 
सपा नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने बीजेपी को घेरा
- आज सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने के ल‍िए आजम खान भी पहुंचे। गवर्नर के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सपा नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने लॉ एंड ऑर्डर का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, ''ऋण माफी पर भी किसानों में भ्रम है। ऋण माफी की बात कहकर बीजेपी खुद को बड़ा काम करने वाली समझ रही है। बीजेपी सरकार में गाय, गंगा, गौसेवक और गौकशी जैसे काम दिख रहे हैं। अब तो हर जगह गौसेवक उग आए हैं, जो मारपीट कर रहे हैं।''
 
 
 
- चौधरी ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर कमेंट करते हुए कहा, ''जिस तरह से बीजेपी काम कर रही है, उसके बाद तो हम ही सरकार में आएंगे। लेकिन मौर्य की तरह फांदकर नहीं जाएंगे। ये होता रहा है कि जो विपक्ष में रहता है, वाे भी सत्ता में आता है।''
- चौधरी ने कहा, ''सपा सरकार में कभी भी खाद और बीज के लिए किसान को लाठी नहीं खानी पड़ी। जिनके राज में लाठियां पड़ीं, वह अब बीजेपी के साथ हैं (बसपा से बीजेपी में आए विधायकों पर कमेंट)। बिजली के मामले पर अखिलेश सरकार ने 5 साल में जितना काम किया है, अगर बीजेपी दूसरी बार भी आएगी तो भी नहीं कर पाएगी।''
- ''गाय से इन्हें (बीजेपी) कोई मतलब नहीं है। हमसे गाय-बैल की बात मत कीजि‍ए। हम गाय भैंस चराए भी हैं और उनका चारा भी काटे हैं।''
 
बीजेपी नेताओं और रामगोविंद चौधरी के बीच हुई बहस
- बीजेपी नेता सुरेश खन्ना ने रामगोव‍िंद पर कमेंट करते हुए कहा, ''अगर यहां अमिताभ बच्चन बैठे होते तो इनकी एक्ट‍िंग देख रिटायरमेंट ले लेते।''
- रामगोविंद ने कहा क‍ि बीजेपी गुजरात मॉडल की क्या बात करती है। इस पर खन्ना ने कहा कि उसी मॉडल की वजह से सदन में 300 से ज्यादा विधायक बीजेपी के हैं।
- रामगोव‍िंद ने कहा क‍ि अखिलेश की पहली कैबिनेट में ही आजम खान ने कहा था कि गाय और जानवरों के कटने पर रोक लगनी चाहिए।
- इस पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने पलटवार करते हुए कहा कि आजम खान की भैंसें खो गई थीं, जिसे ढूंढने की गुहार उन्होंने इसी सदन में लगाई थी। ऐसी सपा सरकार थी।
- रामगोविंद ने कहा कि अगर गाय के हिमायती हैं तो मांस निर्यात बंद कीजिए। केंद्र सरकार कानून लाए।
- सपा नेता प्रतिपक्ष ने कहा क‍ि भारत माता की जय बोलने वालों को थोड़ा बुरा लगेगा, लेक‍िन भारत माता से हमदर्दी जताने वाले लोग जब माता गुलामी की जंजीरों में जकड़ी थीं, तब आरएसएस के लोगों ने लड़ाई में हिस्सा लेने से मना कर दिया था।
- इस पर सुरेश खन्ना ने कहा क‍ि जिस तरह भारत माता को कोट किया जा रहा है, वह आपत्तिजनक है। उसे कार्यवाही से निकाला जाना चाहिए।
- रामगोविंद ने कहा, ''आजादी की लड़ाई में हिंदू-मुसलमान दोनों ने कुर्बान‍ियां दीं। ऐसे ही राम मंदिर का मुद्दा है। मूर्ति कांग्रेस ने रखवाई, ताला कांग्रेस ने लगवाया, लेकिन झपट्टा मारा इन लोगों ने (बीजेपी)।''
- इसके बाद जब बीजेपी नेताओं ने रामगोव‍िंद से पूछा क‍ि क्या आप मंदिर चाहते हैं तो उन्होंने कहा, ''हर हिंदू चाहता है क‍ि मंदिर बने, लेकिन इन लोगों की वजह से नहीं बन पाया। मामला सुप्रीम कोर्ट में है। जो निर्णय आए, उसी हिसाब से मंद‍िर बने या आपसी सहमति से बने।'' कहा क‍ि अगर बीजेपी ने बाबरी मस्जिद गिराई न होती तो मंदिर बन गया होता।
 
 
प्रदेश में मह‍िलाएं सुरक्ष‍ित नहीं: कांग्रेस
- कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा, ''इस सरकार में कानून व्यवस्था खराब है। आईपीएस अफसरों पर हमले हो रहे हैं।''
- सहारनपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा, ''बिना इजाजत शोभा यात्रा निकाई गई। बीजेपी सांसद की अगुवाई में एसएसपी के घर हमला होता है। पत्नी और बच्चे तबेले में घुसकर जान बचाते हैं। पुलिस का गिरेबान पकड़कर उन्हें मारा जाता है। जब सीएम साहब गोरखपुर जाते हैं, तब एक दिन पहले एक आदमी की हत्या जरूर हो जाती है। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। एक बुजुर्ग के एटीएम से 8 लाख निकाल लिए गए। साइबर क्राइम बढ़ रहा है।'' - इस पर बीजेपी नेताओं ने कहा क‍ि 8 लाख एटीएम से निकल ही नहीं सकते हैं। ये अलग बात है कि कोई एटीएम ही उखाड़ ले जाए।
 
 
 
 
 
GST बिल पास करने वाला यूपी बना 9वां राज्य
 
GST से बिजनेसमैन को होगा फायदा: योगी...
- इससे पहले योगी ने सदन में GST जीएसटी बिल पर प्रस्ताव पेश करते हुए कहा, ''राज्य में आर्थिक सुधारों को ध्यान में रखकर एक कोशिश की जा रही है। आज इस पर एक चर्चा शुरू हो रही है। ये बड़ी खुशी की बात है कि तमाम गर्माहट के बावजूद सभी एक साथ जनहित में इस पर चर्चा कर रहे हैं।''
- ''GST पर केंद्र सरकार के नेतृत्व में अब तक 13 मीटिंग हुई है। इसमें पूर्ववर्ती सरकार के प्रतिनिधि ने भी कुछ मीटिंग्स में हिस्सा लिया। उन्होंने GST के प्रस्तावों को स्वीकार किया।''
- ''GST के आने से न बिजनेसमैन टैक्स की चोरी कर पाएंगे, न ही इतना टैक्स होगा कि बिजनेसमैन उसे जमा ही न कर पाए। इससे सबके लिए आसानी होगी।''

Share This News :