Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
बांदा-कानपुर दौरे पर योगी: पार्टी पदाध‍िकार‍ियों के साथ होगी मीट‍िंग, लॉ एंड ऑर्डर का करेंगे र‍िव्यू

बांदा/कानपुर.सीएम योगी आद‍ित्यनाथ शन‍िवार को बांदा के दाैरे पर हैं। इसके बाद वे कानपुर भी जाएंगे। इस दौरान वे पार्टी के पदाध‍िकार‍ियों के साथ मीटिंग करेंगे। साथ ही लॉ एंड ऑर्डर का र‍िव्यू करेंगे। ये है सीएम का म‍िनट-टू-म‍िनट प्रोग्राम...
 
9:30 बजे: लखनऊ के लॉ-मार्टिनियर कॉलेज ग्राउंड से बांदा के लिए प्रस्थान।
10:15 बजे: बांदा पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचेंगे योगी।
10:20 से 11 बजे तक योगी स्थानीय भ्रमण और निरीक्षण करेंगे।
11 बजे: सर्किट हाउस पहुंचेंगे।
11:45 बजे: पार्टी संगठन के पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श करेंगे।
11:55 बजे: कलेक्ट्रेट सभागार का इंंस्पेक्शन।
12बजे: चित्रकूट धाम मंडल के विकास कार्यों और लॉ एंड ऑर्डर की मंडलीय समीक्षा बैठक।
2:40 बजे: बांदा पुलिस लाइन से कृषि विद्यालय कानपुर के लिए रवाना।
3:10 बजे: योगी सीएसए में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेंगे।
3:45 बजे तक सीएसए के कमेटी हॉल में पहुंचेंगे।
4 से 6 बजे तक: कानपुर मंडल के विकास कार्यों और लॉ एंड ऑर्डर की मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें कानपुर मंडल के मंत्री, सांसद और विधायक भी शामिल होंगे।
6 बजे: कानपुर प्राधिकरण से प्रस्थान कर शाम 6:10 बजे हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
6:15 बजे: लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
 
(पूरे प्रोग्राम के दौरान योगी शहर से सटे किसी गांव का भी इंस्पेक्शन कर सकते हैं।)
 
 
 
कानपुर विकास प्राधिकरण सभागार तैयार
- बांदा के बाद योगी कानपुर में होने वाली मंडलीय समीक्षा मीटिंग में शाम‍िल होंगे। इसके ल‍िए केडीए सभागार तैयार कर दिया गया है। इसके साथ ही पहली बार शहर और केडीए आ रहे सीएम के केडीए से जुड़े संभावित सवालों के जवाब का होमवर्क अफसरों ने कर लिया है।
- केडीए के अफसरों ने विकास कार्यों, जारी आवासीय योजनाओं, लैंड बैंक की स्थिति, मल्टीलेवल पार्किंग, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, पीएम आवास योजना आदि का डाटा अपडेट कर लिया है। शहर में कराए गए विकास कार्यों की लागत, आवासीय योजनाओं में भवनों-भूखंडों की संख्या, केडीए में शिकायतों के निस्तारण आदि जानकारियों की फाइलें भी अफसरों ने तैयार कर ली है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी यून‍िवर्सिटी में बनाया गया हेलीपैड...
- कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर हेलीपैड भी बनाया गया है। अफसरों ने यूनिवर्सिटी से लेकर केडीए तक अतिक्रमण हटाकर रूट क्लीयर कर दिया है। मोतीझील से मेडिकल कॉलेज और चुन्नीगंज तक डिवाइडर की साज-सज्जा कर दी गई है।
- मेडिकल कॉलेज के बाहर लगने वाले ठेले-खोमचों को हटवा दिए गए हैं। शुक्रवार को डीएम सुरेंद्र सिंह और एसएसपी सोनिया सिंह, केडीए वीसी जयश्री भोज ने इंतजामों को देखा। केडीए में करीब 150 लोगों के लिहाज से इंतजाम किए गए हैं।
 
सीएम आज कर सकते हैं ईश्वरीगंज गांव का दौरा
- सीएम बिठूर के ईश्वरीगंज गांव का दौरा कर सकते हैं। इसकी संभावना बनते ही विकास भवन के अफसरों ने शुक्रवार को दिन भर गांव में डेरा डाले रखा। इस दौरान गांव में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत बनवाए गए शौचालयों की रंगाई-पुताई की गई।
- रोड निर्माण के साथ ही पूरे गांव में सफाई अभियान चलाया गया। गौरतलब है कि बीते दिनों केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव अरुण भरोका ने गांव का दौरा किया था।

Share This News :