Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
योगी के इस मंत्री ने ऐसे साफ की बदबूदार नाली, पुलिसवाले खींचते रहे फोटो

वाराणसी.योगी सरकार में नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना शनिवार की सुबह स्वच्छता का जायजा लेने काशी की गलियों में निकल पड़े। यहां एक बस्ती में बजबजाती बदबूदार नालियों को देख खुद ही फावड़े से उसे साफ करने लगे। इस दौरान पुलिसवाले उनकी फोटो खींचते रहे और लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद नगर आयुक्त हरी प्रसाद शाही ने उनसे पूछा, सर इसके बाद कहा जाएंगे, तो मंत्री ने कहा, ''मैं कहां जाऊंगा इससे तुम्हे क्या मतलब, तुम मुख्यालय जाओ।''
 
 
आधि‍कारियों से पूछा- कौन साफ करेगा गंदगी
 
- दरअसल, सुरेश खन्ना शनिवार को काशी के दौरे पर हैं। वह सुबह-सुबह सिकरौल भीम नगर मल्लाह बस्ती पहुंच गए। उन्होंने देखा कि नालियां ओवरफ्लो और कचरे से पटी पड़ी हैं। - मौजूद कुछ अधिकारीयों से पूछा, ये क्या है और कौन साफ करेगा।
- मंत्री ने सफाईकर्मी को देखा और पास बुलाकर उससे फावड़ा-झाड़ू हाथों में ले लिया और बजबजाती बदबूदार नालियों को अपने हाथों से फावड़े को चलाकर साफ करने लगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता रखना सभी की जिम्मेदारी है।
- खन्ना ने कहा, पूरा सिस्टम कचरे से भरा है, जब तक फावड़ा अपने हाथों में नहीं उठाया जाएगा, क्लीन नहीं होगा। बसपा-सपा ने सालों से कचरा कर रखा है।
 
सुधार के लिए दिए थे निर्देश

- बता दें, सुरेश खन्ना बीते 15 अप्रैल को भी वाराणसी दौरे पर आए थे। उन्होंने नगर निगम ऑफि‍स का औचक निरीक्षण किया था।
- इस दौरान कबाड़ के ढेर, गंदगी और चीफ इंजीनियर के कमरे में लगी घड़ी बंद पड़ी होने पर सुधार के निर्देश दिए थे।

Share This News :